फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan Khan Bail Juhi Chawla became Aryan Khan bail guarantor said this in front of the judge

Aryan Khan Bail: आर्यन खान की जमानती बनीं जूही चावला, जज के सामने कही यह बात

Fri, 29 Oct 2021 06:46 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 29 Oct 2021 06:46 PM IST
सार

क्रूज ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी, जिसके बाद  अभिनेत्री जूही चावला आर्यन की जमानती बनी हैं।

विज्ञापन
Aryan Khan Bail Juhi Chawla became Aryan Khan bail guarantor said this in front of the judge
आर्यन खान और जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ड्रग्स केस में फंसा आर्यन खान को जेल से बाहर निकालने के लिए बॉलीवुड के सितारे शाहरुख खान का पूरा साथ देते नजर आ रहे हैं। आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को जमानत दी, जिसके बाद जूही चावला आर्यन खान की जमानती बनी हैं। अभिनेत्री जूही चावला ने उनकी एक लाख रुपये का बॉन्ड भरकर जमानत ली है।

विज्ञापन

 
दरअसल, हाईकोर्ट द्वारा आर्यन खान की जमानत का आदेश जारी होने के बाद जूही चावला शुक्रवार को एनडीपीसी कोर्ट पहुंचीं। यहां पर जूही चावला ने एक लाख रुपये का बॉन्ड जमा करवाया, जिसके बाद आर्यन खान की रिहाई के सारे औपचारिक काम पूरे किए गए। कोर्ट में शाहरुख खान के वकील ने जूही चावला को जज के सामने पेश किया। इस दौरान वकील ने जज को बताया कि, जूही चावला बचपन से ही आर्यन खान को जानती हैं क्योंकि दोनों परिवार पेशेवर तौर पर जुड़ाव रखते रहे हैं। ऐसे में वह आर्यन खान की जमानती बन रही हैं। वकील की इस बात पर जूही चावला ने हामी भरी।
विज्ञापन


इन शर्तों पर मिली जमानत
बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा आर्यन खान को कुछ शर्तों पर जमानत दी गई है। इस केस में फंसा आर्यन खान अब मुंबई छोड़कर कहीं जा नहीं सकता है। इसके साथ ही उसे अपना पार्सपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है। उसे हर शुक्रवार सुबह एनसीबी के सामने पेश होना होगा। साथ ही, आर्यन खान कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आज रात भी जेल में काटेगा आर्यन खान
हालांकि, आर्यन खान को आज की रात भी जेल में ही काटनी होगी, क्योंकि जेल प्रशासन तक जमानत की कॉपी पहुंचने में देर हो गई थी। ऐसे में अब आर्यन खान को कल यानी शनिवार सुबह 11 बजे रिहा किया जाएगा।

 
सितारों ने शाहरुख को किया फोन
आर्यन खान ने 25 दिन जेल में गुजारे और कल हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इस खबर के सामने आते ही शाहरुख खान की आंखों में आंसू आ गए। आर्थर रोड जेल के एक स्टाफ ने शाम 6 बजे आर्यन खान को खबर दी कि आपको जमानत मिल गई है। रिहाई की आर्यन खबर पाकर बहुत खुश हुए। उनके चेहरे पर चमक आ गई। वहीं बॉलीवुड भी इस वक्त खुशी मना रहा है। खबरों की मानें तो सलमान खान, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी जैसे कई सेलेब्स ने शाहरुख को तुरंत फोन कर बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed