फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Article 370 Director Aditya Suhas Jambhale reaction on propaganda allegations deets inside

Article 370: आर्टिकल 370 पर लगे प्रोपेगेंडा के आरोपों पर निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

Sun, 03 Mar 2024 03:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Mar 2024 03:13 PM IST
सार

निर्देशक आदित्य सुहास जंभाले ने सरकार समर्थक प्रचार के आरोपों से खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शकों को गुमराह नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
Article 370 Director Aditya Suhas Jambhale reaction on propaganda allegations deets inside
'आर्टिकल 370' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'आर्टिकल 370' को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। जहां एक ओर बड़ी संख्या में इस फिल्म को पसंद किया जा रहा है। वहीं, कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच फिल्म के निर्देशक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

Anant-Radhika Pre Wedding: परिवार के साथ जामनगर पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, इस खास अंदाज में आए नजर

विज्ञापन

रिसर्च में लगा पांच महीने का समय

हाल ही में एक बातचीत में फिल्म के निर्देशक आदित्य सुहास जंभाले ने सरकार समर्थक प्रचार के आरोपों से खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शकों को गुमराह नहीं किया जा सकता है। जंभाले ने फिल्म की सफलता और निर्माण के दौरान आने वाली चुनौतियों में भी बात की। 'आर्टिकल 370' को मिले जबर्दस्त रिस्पॉन्स के लिए अपना आभार व्यक्त करते हुए जंभाले ने कहा कि फिल्म के लिए व्यापक रिसर्च करने में उन्हें लगभग पांच महीने लगे।  उन्होंने बताया कि इसके लिए खोजी पत्रकारों और अन्य स्रोतों का सहयोग भी लिया गया था क्योंकि बहुत सी जानकारी पब्लिक डोमेन में नहीं थीं। 

आलोचना पर निर्देशक ने कही यह बात

जंभाले ने बताया कि विभिन्न घटनाओं, तिथियों और महत्वपूर्ण बिंदुओं इकट्ठा कर इसे एक साथ जोड़ा गया था। इसके लिए फिल्म निर्माण की टीम स्वयं खोजी पत्रकारों में बदल गई थी। जंभाले ने कहा कि जिस दिन से उन्होंने इस पर काम करना शुरू किया, उसी दिन से उन्हें एहसास था कि ऐसे आरोप लग सकते हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि वे इस तरह की चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। निर्देशक के मुताबिक दर्शकों को बेवकूफ बनाने की कोशिश करना व्यर्थ है, क्योंकि वे जो देखते हैं और महसूस करते हैं उसके आधार पर राय ही बनाते हैं। जंभाले ने आगे कहा कि  कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने भारतीय इतिहास के सफल प्रयासों में से एक के रूप में अनुच्छेद 370 को रद्द करने के मिशन की सराहना भी की।

विज्ञापन

दर्शकों का व्यक्त किया आभार

दुष्प्रचार के आरोपों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे दावों का जवाब फिल्म खुद अपने प्रदर्शन से दे रही है। निर्देशक ने बताया कि उनकी प्राथमिकता  एक फिल्मकार होने के नाते सच्चा दृष्टिकोण रखना की थी। इस बातचीत के दौरान सिनेमाघरों में फिल्म के प्रति दर्शकों की भावनात्मक प्रतिक्रियाओं के लिए अपार आभार व्यक्त भी व्यक्त किया।
Bastar Girls: अदा और इंदिरा के बीच आखिर क्यों चल रहा कोल्ड वॉर, पढ़िए हीरोइनों की दुश्मनी के 10 रोचक किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed