अरशद वारसी का खुलासा, अमिताभ बच्चन और जया उनके हर जन्मदिन पर करते हैं यह खास काम, बोले- '12 बजते ही वह...'
Arshad Warsi: अरशद वारसी अपनी कॉमेडी टाइमिंग और अभिनय के लिए काफी मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन हर साल उनके जन्मदिन पर एक खास काम जरूर करते हैं। जानिए क्या है वह खास काम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बी और जया करते हैं यह खास काम
अरशद ने पैपराजी से कहा, 'अमिताभ और जया हर साल मेरे जन्मदिन पर ठीक रात 12:01 बजे फोन करके बधाई देते हैं। जैसे ही घड़ी में 12 बजते है, उनका फोन आ जाता है।' उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री से उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है और उनके दोस्तों की संख्या भी बढ़ रही है।
अमिताभ के साथ कई फिल्में कर चुके हैं अरशद
अरशद वारसी अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘जमानत एंड जस्टिस फॉर ऑल’ में काम कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने 1996 में जया बच्चन के साथ फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ में भी काम किया है। बहरहाल, इन दिनों अरशद ‘धमाल’ सीरीज की चौथी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा और बाकी कलाकार होंगे।
‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे अरशद
इसके अलावा वह अहमद खान की आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज समेत कई बड़े कलाकार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Archana Puran Singh: कपिल शर्मा शो के चलते ठप हुआ अर्चना का एक्टिंग करियर, बोलीं- 'मुझे कोई काम नहीं दे रहा'..