फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arshad Warsi and Meher Vij starrer film Banda Singh goes on floor

Banda Singh: कोरोना की तीसरी लहर के बीच शुरू हुई 'बंदा सिंह' की शूटिंग, सच्ची घटना पर आधारित है यह फिल्म

Fri, 07 Jan 2022 06:03 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 07 Jan 2022 06:03 PM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर की बीच अरशद वारसी की आगामी फिल्म 'बंदा सिंह' की शूटिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है।

विज्ञापन
Arshad Warsi and Meher Vij starrer film Banda Singh goes on floor
बंदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अरशद वारसी और मेहर विज की आगामी फिल्म "बंदा सिंह" की शूटिंग शुक्रवार को शुरू हो गई है। फिल्म के निर्माताओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, टीम ने पूजा समारोह और मुहूर्त क्लैप के बाद पहले सीन की शूटिंग शुरू की। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक सक्सेना कर रहे हैं। अभिषेक इससे पहले 'फुल्लू' और 'पटियाला ड्रीम्ज' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

निर्देशक अभिषेक सक्सेना ने बताया कि हम सभी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। हमने सेट पर एक छोटी-सी पूजा कर शूटिंग शुरू करने से पहले ईश्वर का आशीर्वाद लिया। इस फिल्म में अरशद बिल्कुल अलग और नए किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि "बंदा सिंह" सच्ची घटना पर आधारित है। यह एक परिवार के संघर्ष की कहानी है। यह सीमलेस प्रोडक्शंस एलएलपी के मनीष मिश्रा द्वारा निर्मित और अभिषेक सक्सेना द्वारा उनके बैनर अंबी अभी प्रोडक्शंस के तहत सह-निर्मित है। फिल्म को शाहीन इकबाल ने लिखा है और पटकथा शाहीन इकबाल और अभिषेक सक्सेना ने लिखी है। 

विज्ञापन

हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया था। फिल्म के पोस्टर में अरशद वारसी काले रंग के कुर्ते -पजामे में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सर पर साफा बांधा हुआ है और कंधे पर कुल्हाड़ी लिए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेत्री मेहर विज कॉफी कलर की सलवार कमीज पहनी हुईं हैं। उन्होंने सर पर दुपट्टा लिया हुआ है। अभिनेत्री के हाथ में तलवार और उनके पीछे एक छोटी-सी बच्ची झांकती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed