फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arpita Khan and Aayush Sharma welcome their baby boy, Ahil!

अर्पिता खान के घर गूंजी किलकारी, सलमान खान बने मामा

Wed, 30 Mar 2016 08:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
 Arpita Khan and Aayush Sharma welcome their baby boy, Ahil!
सलमान खान के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान शर्मा मां बन गई हैं। उनके पति ने आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


आयुष ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनके घर एक राजकुमार आ गया है। जानकारी के मुताबिक अर्पिता ने एक स्वस्‍थ बच्चे को जन्म दिया है। यानि कि सलमान खान एक बार फिर से मामा बन गए हैं। यूं तो सलमान पहले ही दो बच्चों के मामा हैं, जो उनकी अलवीरा के बेटे-बेटियां हैं।
विज्ञापन


लेकिन सलमान खान के लिए यह लम्हा सबसे अनमोल है, क्योंकि उन्होंने अर्पिता को अपनी सगी बहन से भी ज्यादा प्यार किया है। अर्पिता की शादी में सलमान इतने खुश थे कि अपने सबसे प्रतिद्वंदी शाहरुख खान को अर्पिता के कहने पर अपना दोस्त बना लिया  था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब जब अर्पिता को पहला बेटा हुआ है, तो सलमान खान और उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। हालांकि दूसरी तरफ सलमान के भाई अरबाज की जिंदगी कठिन दौर से गुजर रही है। उनके उनकी पत्नी से अलगाव हो गया है।

लेकिन अर्पिता के मां बनने की खुशी ने उस दुख को कम करने का काम किया है। अलगी स्लाइड में जानिए, सलमान के भांजे का नाम क्या रखा गया है और उसके पापा आयुष ने इंस्टाग्राम पर क्या शेयर किया है।

 Arpita Khan and Aayush Sharma welcome their baby boy, Ahil!
सलमान खान
क्या रखा गया है सलमान के भांजे का नाम
अर्पिता के नवजात शिशू का नाम भी तय कर लिया गया है। अर्प‌िता के पति आयुष ने इं‌स्टाग्रा पर लिखा है कि उनका राजकुमार 'आहिल' आ चुका है। यानि कि सलमान के भांजे का नाम आहिल रखा गया है।

 

 

Our Prince has arrived 😃😃😃😃

A photo posted by Aayush Sharma (@aaysharma) on





गौरतलब है कि साल 2014 में 18 नवंबर को सलमान की बहन अर्पिता की हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक परिवार में आयुष शर्मा से शादी हुई थी। सलमान खान ने इस शादी को बेहद धूमधाम से हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस होटल में की थी। बीते दिनों अर्पिता की गोद भराई भी काफी धूमधाम से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed