फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Reddy Movie Actor Rahul Ramakrishna Announces His Marriage with Romantic Pics News in Hindi

खुशखबर: शादी के बंधन में बंधने जा रहे अभिनेता राहुल रामकृष्ण, गर्लफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Tue, 10 May 2022 06:33 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 10 May 2022 06:33 PM IST
सार

टॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राहुल रामकृष्ण ने अपनी शादी की घोषणा की है। वह गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Arjun Reddy Movie Actor Rahul Ramakrishna Announces His Marriage with Romantic Pics News in Hindi
राहुल रामकृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन राहुल रामकृष्ण ने अपनी शादी की घोषणा की है। इसके लिए अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी मंगेतर हरिता के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। हालांकि अभिनेता ने अभी तक अपनी शादी की तारीख का या अन्य किसी बात का उल्लेख नहीं किया है। राहुल की शादी की घोषणा से नेटिजन्स सुपर उत्साहित हैं।

विज्ञापन


शेयर की रोमांटिक तस्वीर
राहुल ने अपनी मंगेतर के साथ लिप-लॉक की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आखिरकार बहुत जल्द शादी कर रहे हैं' अभिनेता ने अपनी मंगेतर को किस करते हुए उन्होंने एक तस्वीर साझा की, लेकिन नाम का उल्लेख नहीं किया। वहीं सोशल मीडिया पर राहुल की गर्लफ्रेंड का नाम बिंदु बताया जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने पोस्ट में बताया कि उनकी मंगेतर का नाम हरिता है बिंदु नहीं। 

विज्ञापन

 

पार्टी में हुई थी मुलाकात
राहुल ने बताया कि हरिता उनके काम की बहुत बड़ी फैन हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। बता दें कि कुछ समय पहले राहुल ने अचानक फिल्मों फिल्मों में अभिनय छोड़ने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने लिखा था- 2022 के बाद अब मैं फिल्में नहीं करूंगा। हालांकि बाद में उन्होंने इसे सिर्फ एक शरारत बताया और फिर इसपर सफाई भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन रेड्डी से मिली पहचान
राहुल अभिनेता होने के साथ-साथ राइटर और पत्रकार भी हैं। उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शरुआत 2014 में शॉर्ट फिल्म 'सैनमा' से की थी। जबकि उन्हें असली पहचान 2017 में आई फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से मिली। बाद में रामकृष्ण को 'भारत अने नेनू', 'गीता गोविन्दम', 'कल्कि', 'प्रेशर कुकर', 'रिपब्लिक' और 'आरआरआर' जैसी फिल्मों में देखा गया। वे जल्दी ही 'वीरता पर्वं' में भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed