फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun rampal mehr jessia separate after 20 years

पहले ही अलग हो चुके थे अर्जुन-मेहर, दोनों की बेटियों को लेकर सामने आया चौंकाने वाला सच

Tue, 29 May 2018 11:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
 arjun rampal mehr jessia separate after 20 years
अर्जुन रामपाल और उनकी बेटियां

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया के अलगाव से बॉलीवुड में लोगों को ज्यादा हैरानी नहीं हुई है। अधिकतर का मानना है कि यह होना ही था। गॉसिप गलियारों में यह खबर जोरों पर है कि इस दंपति ने अलगाव की घोषणा भले ही अभी की परंतु 20 साल की शादी के बाद वे पिछले तीन महीनों से पूरे तरह अलग रह रहे थे। दोनों का फ्लैट बांद्रा में है मगर तीन महीने पहले अर्जुन इस घर से अलग हो चुके थे। इसका यही मतलब लगाया जा रहा है कि दोनों ने अलग होने का फैसला पहले कर लिया था, परंतु घोषणा अभी की। 

विज्ञापन


वहीं एक और बात जो सामने आ रही है कि अर्जुन को मेहर से अलग होने में इतना समय इसलिए लगा, क्योंकि वे अपनी बेटियों के मेच्योर होने का इंतजार कर रहे थे। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं, जिनके नाम मायरा और माहिका हैं।
विज्ञापन


2014 में सुजैन खान के साथ अर्जुन रामपाल का नाम जुड़ने के बाद रामपाल दंपति के रिश्तों की गर्माहट खत्म हो गई और फिर वे सहज नहीं हो सके। इस बीच अर्जुन का फिल्मी करियर डांवाडोल हुआ और निर्माता के रूप में उनकी पहली फिल्म डैडी भी पिछले साल फ्लॉप हो गई। इससे उन पर कर्ज होने की खबरें भी आती रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन ने पिछले दिनों झारखंड के एक निर्माता/निर्देशक की फिल्म साइन की और वह भी अधूरी है। जानकार को उसके पूरे होने के आसार नहीं दिख रहे क्योंकि झारखंड में निर्माता/निर्देशक ने शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों से काफी उधार कर लिया। फिल्म ठंडे बस्ते में पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed