{"_id":"ff56a941e4609ae49035ad69c0f1a036","slug":"arjun-rampal-lashes-out-at-the-media-over-his-divorce-rumours-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक की झूठी खबर पर भड़के अर्जुन रामपाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तलाक की झूठी खबर पर भड़के अर्जुन रामपाल
Updated Thu, 12 Mar 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पत्नी से तलाक की खबरों ने आखिरकार अर्जुन रामपाल को नाराज कर दिया। अर्जुन ने एक बार फिर आगे आकर इन खबरों का खंडन किया है। साथ ही मीडिया के प्रति अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।
विज्ञापन
यही नहीं आगे से अर्जुन ने किसी को भी निजी इंटरव्यू देने से साफ मना कर दिया है। अर्जुन रामपाल ने ट्विटर पर अपने गुस्से का इज़हार करते हुए लिखा, "मेरी पत्नी और मैं बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक फाइल करने गए?
विज्ञापन
क्या किसी ने इस बात की पड़ताल करने की ज़हमत उठाई" अर्जुन रामपाल ने लिखा कि दरअसल वो नहीं बल्कि उनके दोस्त मार्क रॉबिंसन और उनकी पत्नी बांद्रा कोर्ट गए थे।
विज्ञापन
'नहीं दूंगा निजी इंटरव्यू'
रामपाल का ग़ुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ और उन्होंने आगे ऐलान करते हुए लिखा, "मैं आज से अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में किसी भी व्यक्ति को इंटरव्यू नहीं दूंगा और ना ही इस बारे में मीडिया में चर्चा करूंगा।"
कुछ अखबारों में लगातार ख़बरें छपती रहीं कि अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया के बीच अनबन चल रही है। अर्जुन रामपाल ने लगातार इन ख़बरों का खंडन किया है।