फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Rampal has become a father for the fourth time girlfriend Gabriella Demetriades give birth to second bab

Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल चौथी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म

Fri, 21 Jul 2023 08:54 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 21 Jul 2023 08:54 AM IST
सार

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस तरह एक्टर चौथी बार पिता बन गए हैं।
 

विज्ञापन
Arjun Rampal has become a father for the fourth time girlfriend Gabriella Demetriades give birth to second bab
अर्जुन रामपाल-ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबर्दस्त सुर्खियां बटोरते हैं। एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने चार वर्ष पहले एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अरिक है। गैब्रिएला ने अप्रैल, 2023 में सोशल मीडिया पोस्ट कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए हर किसी को दंग कर दिया। वहीं, अब ग्रैबिएला दूसरी बार मां बन गई हैं, साथ ही फिर से पिता बने अर्जुन रामपाल पोस्ट के जरिए अपनी खुशी साझा करते नजर आए हैं। 

विज्ञापन

ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स ने दिया बेटे को जन्म 

ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स और अर्जुन रामपाल को दूसरे बच्चे के रूप में भी एक बेटे की ही प्राप्ति हुई है। इस बात की खुशी साझा करते हुए अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विनी-द-पूह के साथ 'हैलो वर्ल्ड' छपे तौलिए की तस्वीर साझा की है। वहीं, एक्टर ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया है, 'मुझे और मेरे परिवार को आज खूबसूरत बेटे का आशीर्वाद मिला है। मां और बेटा दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों और नर्सों की अद्भुत टीम को धन्यवाद। हम चांद पर हैं। आपके सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। हैलोवर्ल्ड  20.07.2023।'

विज्ञापन


Prakash Jha: 'हाईवे नाइट्स' पर प्रकाश झा ने खुलकर की बात, बोले- मानवता और शिक्षा का संदेश देती है फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

सितारे दे रहे कपल को बधाई 

एक्टर अर्जुन रामपाल का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस समेत सितारे भी कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। बॉबी देओल ने कमेंट कर लिखा है, 'बधाई हो दोस्त।' राहुल देव ने लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई डैडी और मम्मी।' निर्माता प्रज्ञा कपूर ने लिखा, 'आखिरकार!! बधाई हो, नन्हे बच्चे से मिलने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।' इसके अलावा एमी जैक्सन और दिव्या दत्ता जैसे स्टार्स भी जोड़े को शुभकामनाएं देते नजर आए हैं। 

Project K Teaser: 'कल्कि 2898 एडी' है प्रोजेक्ट के का ऑफिशियल नाम, टीजर में दमदार दिखे सभी किरदार

View this post on Instagram

A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades)

अर्जुन रामपाल चौथी बार बने पिता 

अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया से शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता चल नहीं पाया और इन्होंने अपनी राहें अलग कर लीं। एक्स वाइफ से अर्जुन की दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। वहीं, मेहर से तलाक के बाद से ही एक्टर, मॉडल गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट की मानें तो, अर्जुन और गैब्रिएला की मुलाकात वर्ष 2018 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। कुछ महीनों के बाद ही दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। इस कपल ने वर्ष 2019 में पहले बेटे अरिक का स्वागत किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed