{"_id":"5b3ef42e4f1c1b9d468b4ef3","slug":"arjun-rampal-and-mehr-jessia-on-family-trip-to-paris-two-months-after-divorce","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तलाक के दो महीने के अंदर ही पूर्व पत्नी के साथ घूमने निकला यह बॉलीवुड एक्टर,खुद शेयर कीं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तलाक के दो महीने के अंदर ही पूर्व पत्नी के साथ घूमने निकला यह बॉलीवुड एक्टर,खुद शेयर कीं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal
दो महीने पहले ही बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने तलाक की घोषणा की थी। अब भले ही दोनों के बीच पति-पत्नी का रिश्ता ना रहा हो, मगर दोस्ती अभी भी बरकरार है। तभी तो दोनों इन दिनों विदेश में साथ मौज-मस्ती कर रहे हैं। यह कपल अपनी बच्चियों के साथ पेरिस में छुट्टियां बिता रहा है।
अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उनकी पूर्व पत्नी मेहर और दोनों बेटियां- माहिका और मायरा नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, 'मेरी बच्चियां पेरिस के Sacré-Cœur में। कितनी प्यारी हैं नां?'

My babies in Paris at the Sacré-Cœur. So beautiful they are na? #beautifulgirls
A post shared by Arjun (@rampal72) on
विज्ञापन
बड़ी बेटी माहिका की फोटो पोस्ट करते हुए एक्टर ने लिखा, 'यह लड़की प्यार से मेरी आत्मा को भर देती है। '
My jaan. This girl fills up my soul with love 💖 #soulmates. #paris #mahikaa
A post shared by Arjun (@rampal72) on
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने जैसे ही 20 साल की शादी खत्म होने का ऐलान किया, एक्टर का नाम अन्य महिला से जोड़ा जाने लगा। दावा किया जा रहा है कि अर्जुन इन दिनों मॉडल नताशा स्टेनकोविक को डेट कर रहे हैं। नताशा को बॉलीवुड में पहचान रैपर बादशाह के गाने 'डीजे वाले बाबू' से मिला था। गाने के सुपरहिट होते ही नताशा को कई बड़े प्रोजेक्ट भी मिले थे। नताशा स्टेनकोविक और अर्जुन रामपाल की पहली मुलाकात फिल्म 'सत्याग्रह' के सेट पर हुई थी।
तलाक की घोषणा करने से पहले ही अर्जुन और मेहर अलग-अलग रह रहे थे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की पूरी कोशिश की। दोनों अपनी बेटियों के साथ कई ट्रिप पर भी गए, अच्छा वक्त भी बिताया। मगर शायद स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। अाखिर में दोनों कानूनी तौर पर एक दूसरे से अलग हो गए। हालांकि, दोनों ने यह फैसला किया है कि वे अपने बीच आई दूरियों का असर बच्चियों की परवरिश पर नहीं पड़ने देंगे। अर्जुन रामपाल जल्द फिल्म 'पलटन' में नजर आएंगे। जेपी दत्ता निर्देशित यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।