फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor Virtual Date Will Feed 300 Families of Daily Wage Workers For One Month

अर्जुन के वर्चुअल डेट से दैनिक वेतन भोगियों के 300 परिवारों को मिलेगा एक महीने का खाना!

Fri, 17 Apr 2020 01:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 17 Apr 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Virtual Date Will Feed 300 Families of Daily Wage Workers For One Month
Arjun Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

अर्जुन कपूर अपनी ओर से जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। सप्ताहांत में, वे 5 भाग्यशाली विजेताओं के साथ एक वर्चुअल डेट पर भारत के उन दैनिक वेतन भोगियों के की सहायता के लिए धन जुटाने के लिए निकले, जिनके पास वर्तमान में कोई आय का जरिया नही है। उन्होंने अपनी बहन अंशुला कपूर के ऑनलाइन फंडिंग प्लेटफॉर्म, फैनकाइंड के जरिए इस दिशा में प्रयास किया और 300 दैनिक वेतन भोगी परिवारों के एक माह के भोजन के लिए पर्याप्त धन जुटाया।

विज्ञापन


अर्जुन ने बताया कि अंशुला के फैनकाइंड के लिए पांच भाग्यशाली विजेताओं के साथ मेरी 30 मिनट की वर्चुअल डेट ने कई परिवारों को खिलाने के लिए पर्याप्त धन जुटाया है, और इसके लिए मैं अपने सभी प्रशंसकों का आभारी हूं। चैट के दौरान जुटाई गई धनराशि के साथ ही मैंने गिव इंडिया को भी कुछ अतिरिक्त मदद पहुंचाई है। इस सामूहिक निधि से इन दैनिक वेतन भोगियों के परिवारों को एक महीने के लिए सहायता मिलेगी। उनका मनोबल बढ़ाने और अपने दायरे से बाहर के लोगों के साथ जुड़ने और उनके भीतर आशा और विश्वास जगाने में मुझे खुशी महसूस हुई। चाहे किसी भी तरीके से हो, इसपर जीत के लिए हमें एक-एक की हर संभव मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन


अर्जुन कपूर इससे पहले ही पीएम-केयर्स फंड, मुख्यमंत्री राहत कोष, द विशिंग फैक्ट्री और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) को भी अपना सहयोग प्रदान कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed