{"_id":"56fe00db4f1c1b4e69f00104","slug":"arjun-kapoor-struggle-for-ki-and-ka","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन कर रहे मेहनत करीना चाहती हैं आराम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन कर रहे मेहनत करीना चाहती हैं आराम
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंंबई
Updated Fri, 01 Apr 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर पिछली फिल्म तेवर की नाकामी से उबरने को संघर्ष कर रहे हैं। जबकि शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म की एंड का में उनकी को-स्टार करीना कपूर का कहना है कि अर्जुन ने तब अपनी फिल्म का बहुत ज्यादा प्रमोशन किया, इसलिए बुरा हाल हुआ। करीना को इन दिनों होने वाले फिल्मों के ‘पागलपन’ जैसे प्रमोशन पसंद नहीं।
एक फिल्म उसमें काम करने वाले दो लीड ऐक्टरों के लिए बराबर महत्वपूर्ण हो, जरूरी नहीं। शुक्रवार को रिलीज होने जा रही अर्जुन कपूर-करीना कपूर स्टारर की एंड का इसकी नजीर है। एक तरफ तेवर की नाकामी के सवा साल बाद पर्दे पर लौट रहे अर्जुन के लिए यह फिल्म चलना बहुत जरूरी है और वह खूब मेहनत से प्रमोशन में जुटे हैं। दूसरी तरफ करिअर के ढलान पर खड़ी करीना फिल्म के प्रमोशन को महत्व देने के मूड में नहीं हैं। जबकि फिल्म में करीना करिअर में मेहतन करती दिखेंगी और अर्जुन घर पर रहने वाले ऐसे शख्स, जिसकी जीवन में कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। वह कुछ नहीं करना चाहता।
गुड़ खाना और गुलगुले से परहेज करना। वास्तव में यह कहावत करीना समेत कई फिल्मी सितारों पर सटीक बैठती है। वे निर्माता के करोड़ों के खर्च पर स्टारडम का तो मजा उठाना चाहते हैं लेकिन उसके लिए फिल्म के सैट से बाहर निकल कर पसीना बहाना नहीं चाहते। करीना फिल्म को लेकर तो उत्साहित हैं परंतु प्रमोशन के लिए निर्माता, मार्केटिंग और पीआर टीम द्वारा कराई जा रही भागदौड़ से परेशान हैं। वह विभिन्न टीवी कार्यक्रमों में जा रही हैं और मीडिया से बातचीत कर रही हैं मगर शायद अधूरे मन से। हाल में एक इंटरव्यू सत्र में जब एक पत्रकार ने उनसे कहा कि क्या वह ब्रेक लेना चाहेंगी क्योंकि थकी लग रही हैं, तब करीना ने कहा, ‘जब तक ये इंटरव्यू या कार्यक्रम मेरे घर के पास होते हैं, ठीक है।’

'ये सब बिल्कुल पसंद नहीं और मैं यह नहीं करना चाहती'
अर्जुन कपूर
- फोटो : gettyimages
इसके बाद उन्होंने पास खड़े व्यक्ति से कहा कि मुझे यहां वहां जाना ठीक नहीं लगता। यह बहुत परेशान करने वाला मसला है। फिर उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए फिल्म के प्रमोशन में लगी टीम के लिए कहा कि ये लोग जीईसी (मनोरंजन चैनल) और पता नहीं क्या क्या कराते हैं। उन्होंने साफ कहा कि मुझे ये सब बिल्कुल पसंद नहीं और मैं यह नहीं करना चाहती। करीना ने अपने आस-पास खड़े लोगों से यह भी पूछा कि क्या आजकल कोई (स्टार) ऐसे प्रमोशन पसंद करता है? तब उन्हें शाहरुख खान और रणवीर सिंह का नाम बताया गया। इस पर करीना कुछ पल को खामोश हुईं और जब सवाल हुआ कि रणवीर यह एनर्जी कहां से लाते हैं? करीना ने कहा, ‘उसके पास कमाल की एनर्जी है। एक्साइटमेंट है।’
इसी दौरान करीना को बताया गया कि उनके को-स्टार अर्जुन ने अपनी पिछली फिल्म तेवर को धुआंधार ढंग से प्रमोट करने के लिए 19 शहरों के दौरे किए थे। यह सुन कर हैरान करीना ने कहा, ‘इसलिए ये हुआ।’ उनके कहने का मतलब था कि इसीलिए फिल्म फ्लॉप हुई। साथ ही करीना ने यह भी जोड़ा कि जितना कम प्रमोशन करो उतनी ज्यादा फिल्म चलेगी। करीना के साथ खड़े लोगों ने उन्हें यह भी बताया कि 19 दिन तक अर्जुन तब अपनी फिल्म को प्रमोट करते रहे। वह तीन-तीन बार दिल्ली-चंडीगढ़ जैसे शहरों में गए।
इस पर करीना ने प्रतिक्रिया दी कि प्रमोशन इतना भी जरूरी नहीं है क्योंकि इतना घूमने से ऐक्टर की सेहत और अन्य बातों पर बुरा असर पड़ता है। उल्लेखनीय है कि करीना के पास की एंड के बाद एक ही फिल्म है। हाल के वर्षों में ऐसी कोई फिल्म नहीं आई जिसमें करीना के कंधों पर कामयाबी का दारोमदार हो। वह सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सितारों के साथ सुरक्षित पारी खेलती रही हैं। करीना की अंतिम नायिका प्रधान फिल्म हीरोइन टिकट खिड़की पर बड़ी फ्लॉप थी।