फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor sister Anshula Kapoor latest photos with fiance rohan thakkar from New Orleans Louisiana

Anshula Kapoor: न्यू ऑरलियन्स लुइसियाना में मंगेतर संग मस्ती करती नजर आईं अंशुला कपूर, देखें दिलचस्प तस्वीरें

Thu, 10 Jul 2025 02:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 10 Jul 2025 02:41 PM IST
सार

New Orleans Louisiana: अर्जुन कपूर की सिस्टर अंशुला कपूर ने आज न्यू ऑरलियन्स लुइसियाना से अपने मंगेतर रोहन के साथ कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही अंशुला ने एक शानदार नोट भी लिखा। 
 

विज्ञापन
Arjun Kapoor sister Anshula Kapoor latest photos with fiance rohan thakkar from New Orleans Louisiana
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम@anshulakapoor

विस्तार

बोनी कपूर की लाडली बड़ी बेटी अंशुला कपूर ने हाल ही में बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई की है। इसके बाद वह न्यूयॉर्क में अपने मंगेतर को किस करते हुए भी नजर आईं। वहीं आज अंशुला ने अपने मंगेतर रोहन संग कुछ और दिलचस्प तस्वीरें न्यू ऑरलियन्स लुइसियाना से शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन

 

अंशुला का पोस्ट
अंशुला ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने मंगेतर रोहन ठक्कर संग कई शानदार तस्वीरें न्यू ऑरलियन्स लुइसियाना से शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अंशुला और रोहित एक-दूजे संग खूब जमकर मस्ती करते नजर आए। अंशुला ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा,  'बॉर्बन स्ट्रीट और बेनिग्नेट्स के बीच कहीं भावनाओं को छुआ... न्यू ऑरलियन्स के मेरे सबसे पसंदीदा सीन के लिए आखिर तक स्वाइप करें।'

View this post on Instagram

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
अपनी बहन अंशुला कपूर की इस पोस्ट पर भाई अर्जुन कपूर ने कमेंट में लिखा, 'मिस्टर फिज फिर से इसी पर हैं', वहीं ओरी ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक फैन ने लिखा, 'तुम बहुत प्यारी और सुंदर हो अंशुला', एक और फैन ने लिखा, 'हॉट जोड़ी', एक और फैन ने  लिखा, 'एक दूसरे के लिए बने', एक और फैन ने लिखा, 'आप दोनों को सगाई की हार्दिक बधाई', एक और फैन ने लिखा, 'बधाई हो... भगवान आप दोनों पर कृपा करें। निश्चित रूप से यह एक शानदार यात्रा होगी।' वहीं कई फैंस ने फायर और लाल दिल वाले इमोजी बरसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed