{"_id":"5eb4b02c6cb89a2b054cd90a","slug":"arjun-kapoor-remembers-childhood-after-watching-byomkesh-bakshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्योमकेश बख्शी को देख अर्जुन कपूर को याद आया बचपन, जताई इस बात की इच्छा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्योमकेश बख्शी को देख अर्जुन कपूर को याद आया बचपन, जताई इस बात की इच्छा
Fri, 08 May 2020 06:34 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 08 May 2020 06:34 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पिता बोनी कपूर की संगत में बचपन से रहकर अभिनेता अर्जुन कपूर ने सिनेमा का ज्ञान खूब सीखा है। अब वह यह ज्ञान बांटते भी दिख जाते हैं। वह डिजिटल दुनिया में अपनी एक दुकान चलाते हैं, जिसका नाम है, अर्जुन रिकमेंड्स बोले तो वह सब कुछ जो अर्जुन को बिल्कुल चिड़िया की आंख-सा जंचे।
विज्ञापन
अर्जुन के निशाने पर आजकल है दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित हो रहा सीरियल ब्योमकेश बख्शी और वह चाहते हैं कि हर युवा को यह सीरियल जरूर देखना चाहिए। अर्जुन कहते हैं, “मेरे लिए ब्योमकेश एक ऐसा हीरो था, जैसा उसे होना चाहिए। मैंने स्क्रीन पर जितने भी जासूसों को अब तक देखा है, उनमें से वह सबसे चालाक, अति बुद्धिमान, करिश्माई और सबसे अच्छे लोगों में से एक है। लॉकडाउन में मैं ब्योमकेश को फिर से टीवी पर देख रहा हूं और यह मेरे लिए पुरानी यादों को फिर से जीने जैसा है।”
विज्ञापन
तो क्या कभी अर्जुन की भी इच्छा हुई कि वह जासूस बनें बड़े परदे पर? “मैं हमेशा लोगों का जीवन बचाने वाले एक जासूस की भूमिका निभाना चाहता रहा हूं। वैसे इंडियाज मोस्ट वांटेड में मैंने एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाकर देश की रक्षा करते हुए अपने बचपन के सपने को जिया। मुझे उम्मीद है कि मुझे एक दिन स्क्रीन पर जासूस की भूमिका निभाने का मौका ज़रूर मिलेगा।” अर्जुन जवाब देते हैं।
विज्ञापन