फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun kapoor don't want romantic role only

तो बॉलीवुड में कुछ ऐसे हैं अर्जुन कपूर के तेवर

Thu, 16 Jul 2015 11:51 AM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
arjun kapoor don't want romantic role only

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि वह कभी इस सोच के शिकार नहीं हुए कि लोग क्या सोचेंगे। 'गुंडे', 'औरंगजेब' और 'तेवर' जैसी फिल्में करने वाले अर्जुन खुद को एक्शन या रोमांटिक हीरो की एक छवि में बांधना नहीं चाहते।

विज्ञापन


अर्जुन ने कहा कि मुझे लगता है कि दर्शकों को फिल्में देखना पसंद है। वे मुझे एक्शन या रोमांटिक हीरो के तौर पर देखने के लिए सिनेमाघर नहीं जाते हैं। लोग अच्छे काम में भरोसा करते हैं।
विज्ञापन


इसीलिए मैंने कभी भी लोगों की धारणाओं के बारे में नहीं साचा है। मैंने हमेशा वस्तुगत जीचों पर काम किया है और अभी मैं आर. बाल्की के साथ नई फिल्म कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया की धारणा से नहीं सहमत

arjun kapoor don't want romantic role only

अर्जुन से जब पूछा गया कि क्या 'टू स्टेट्स' की सफलता के बाद वे कुछ और रोमांटिक फिल्में करना चाहेंगे, तो उनकी राय इस पर अलग दिखी। उन्होंने कहा कि देखिए, बाल्की की फिल्म रोमांटिक है, 'इशकजादे' भी लगभग-लगभग रोमांटिक ही थी।

मैंने इसमें बिल्कुल भी एक्शन नहीं किया था.. यह एक ऐसी फिल्म थी जो उस जहग पर बनाई गई थी, जहां पर हिंसा अधिक है, और यह धारणा मीडिया ने बनाई थी।

अर्जुन ने कहा कि एक अभिनेता के तौर पर हमने कभी भी मीडिया द्वारा पैदा की गई धारणा और लोग क्या सोचेंगे इसके बारे में नहीं सोचा। आर. बाल्की की फिल्म के लिए अर्जन जुलाई से शूटिंग शुरू कर देंगे।

उन्होंने कहा कि वह 'पा' जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक और करीना कपूर खान के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed