फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor completes eight years recalls the first film

अर्जुन कपूर ने हिंदी सिनेमा में पूरे किए आठ साल, पहली फिल्म को याद कर कही ये बातें

Mon, 11 May 2020 12:20 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 11 May 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor completes eight years recalls the first film
इशकजादे - फोटो : फाइल

हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत आज से आठ साल पहले आई फिल्म 'इशकजादे' से की है। हबीब फैजल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने अर्जुन कपूर को सफलता तो दिलाई ही, साथ ही उन्हें इस फिल्म से बहुत कुछ सीखने को भी मिला। पुरानी यादों को ताजा करते हुए अर्जुन कहते हैं, 'शूटिंग के पहले दिन से ही मैंने कड़ी मेहनत करना शुरू कर दिया था। मैं हबीब सर को वह देना चाहता था जो वह चाहते थे। जब आप एक फिल्म बनाते हैं, तो आप परिणाम की परवाह नहीं करते हैं। उस वक्त आप सिर्फ कड़ी मेहनत करना चाहते हैं और कैमरे के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं।'

विज्ञापन

इस फिल्म ने अर्जुन कपूर को खुद पर विश्वास करना सिखाया। अर्जुन कहते हैं, 'जब मैंने इस फिल्म को पूरा किया, और फिर जब मैंने उसको देखा तो मुझे अंदर से महसूस हुआ कि मैं अब कैमरे के सामने खुद को रख पाने की क्षमता रखता हूं। इस भावना ने मुझे आत्मविश्वास दिया। मुझे यह भरोसा हो गया था कि मैं अगर ऐसे ही काम करता रहा तो जल्दी ही एक मुख्य कमर्शियल हीरो बन सकता हूं। वह ऐसा वक्त था जब मेरे लिए आत्मविश्वास बहुत ज्यादा मायने रखता था। यह चीज मैंने फिल्म 'इशकजादे' से ही पाई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म रही। इसमें अर्जुन कपूर का किरदार ना तो पूरी तरह हीरो वाला है और ना ही एक विलेन वाला है। अर्जुन बताते हैं, 'अगर आप मुझसे पूछोगे तो फिल्मों में मेरी शुरुआत बिल्कुल वैसी नहीं थी जैसी एक शुरुआती कलाकार के लिए होती है। मेरा किरदार परम चौहान एक ऐसा इंसान है जो वास्तव में आज के समाज में भी अपना अस्तित्व रखता है। उसके जैसे बहुत से लोग आज भी समाज में मिल जाएंगे। वह जोया से प्यार करता है इसलिए वह उन कामों को भी करता है जो वह नहीं करना चाहता।' बता दें कि आदित्य चोपड़ा के निर्माण में बनी इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर, गौहर खान, अनिल रस्तोगी, शशांक खेतान जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

सलमान ने दिखाई फिल्म इंडस्ट्री को राह, खुद बने डायरेक्टर, दो लोगों से ज्यादा की जरूरत नहीं पड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed