फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor Celebrated his Birthday with papa boney kapoor and sisters

IIFA से वापस आते ही अर्जुन कपूर ने पापा और बहनों संग मनाया जन्मदिन

Tue, 26 Jun 2018 02:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 26 Jun 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Celebrated his Birthday with papa boney kapoor and sisters
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के 33वें जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सोमवार रात अर्जुन कपूर के लिए बेहद खास रही। वह बैंकॉक से लौटते ही पापा बोनी कपूर सहित बहन जाह्नवी कपूर, खुशी और अंशुला कपूर के साथ जन्मदिन की पार्टी करने के लिए निकल गए।
विज्ञापन


इससे पहले बहनों ने भाई अर्जुन को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी थीं। बात करें अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्मों की तो हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग को खत्म किया। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी।
विज्ञापन


आपको बता दें ‘नमस्ते इंग्लैंड’ साल 2007 में आई अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है। इससे पहले परिणीति और अर्जुन फिल्म 'इश्कजादे' में भी एक साथ काम कर चुके हैं। फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ 7 दिसंबर को रिलीज होगी। वहीं इसके अलावा वह संजय दत्त के साथ फिल्म 'पानीपत' में भी नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed