डिप्रेशन से निकलने की कोशिश कर रहीं रैपर मैक मिलर की गर्लफ्रेंड अरियाना ग्रैंड
हाल ही में अमेरिका के जाने-माने रैपर मैक मिलर का 26साल की उम्र में निधन हो गया था। मैक कैलफोर्निया स्थित लॉस एंजिल्स के पास अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। मैक मिलर की मृत्यु के बाद से ही उनकी गर्ल फ्रेंड अरियाना ग्रांदे सदमे में थीं। आरियाना गांद्रे अब अपने ब्यॉयफ्रेंड की अचानक हुई मौत के सदमे से खुद को बाहर निकालना चाहती हैं। खबरो के अनुसार अरियाना ग्रैंड को न्यू यार्क की सड़कों पर अपने दोस्तों के साथ देखा गया है। वह अपने दोस्तों के साथ एक कॉफी शॉप मे भी गयीं। भारी बारिश के बीच उनको सड़कों पर दोस्तों के साथ घूमते हुए स्पॉट किया गया है।आपको बता दें कि अरियाना ग्रैंड ने मैक मिलर की मौत के बाद एमी अवॉर्ड में नहीं जाने का फैंसला भी लिया था।
अरियाना ग्रैंड अपने ब्यॉयफ्रेंड मैक मिलर के साथ इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने वाली थीं। मैक की मौत की बाद आरियाना ने अवॉर्ड शो में नहीं जाने का फैंसला लिया था। बता दें मैक के निधन की वजह ड्रग्स की ओवरडोज बताई गई। मैक इससे पहले भी बहुत ज्यादा मात्रा में ड्रग्स लेने की बात पहले भी स्वीकार चुके थे। मैक मिलर ने साल 2011 में आए एलबम के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की थी। मिलर ने अपने करियर की शुरुआत बहुत जल्दी कर दी थी। मिलर का संगीत की तरफ झुकाव बचपन से ही था। उन्होंने पहला रैप 15 साल की उम्र में बनाया था।