फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arbaaz said, can not be biopic by salman Khan

क्या सलमान खान की बायोपिक बनाने की तैयारी है!

Wed, 08 Apr 2015 01:17 PM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
Arbaaz said, can not be biopic by salman Khan

फिल्मकार अरबाज खान को नहीं लगता कि उनके 'दबंग' सुपरस्टार भाई सलमान खान के जीवन पर फिल्म बनाई जा सकती है। उन्हें लगता है कि सलमान के जीवन में कुछ भी ऐसा नया नहीं है, जिसे फिल्म में दिखाया जा सके।

विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या आप सलमान के जीवन पर फिल्म बनाएंगे? जवाब में बड़े भैया अरबाज ने कहा, "ऐसा हो सकता है, लेकिन मैं जीवित व्यक्ति के जीवन पर फिल्म नहीं बनाना चाहूंगा।"
विज्ञापन


उन्हें सलमान पर फिल्म बनाने का कोई तुक नजर नहीं आता। अरबाज ने कहा, "आमतौर पर बायोपिक उन लोगों की बनती हैं, जिनके बारे में लोग कम जानते है। मुझे नहीं लगता कि अगर कोई पहले से मशहूर है और हर कोई उसके जीवन के बारे में जानता है, तो उसकी बायोपिक बनाने का कोई तुक है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

अरबाज मानते हैं धोनी की बायोपिक में दिखेगा बहुत कुछ नया

Arbaaz said, can not be biopic by salman Khan

भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बन रही फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि यह फिल्म निर्देशक नीरज पांडेय के लिए एक चुनौती होगी​।

​​उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से धोनी की बायोपिक नीरज पांडेय के लिए बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि हम सब धोनी के बारे में जानते हैं​।​ हम सब यह देखने को उत्साहित हैं कि इसमें नया क्या देखने को मिलेगा​।​"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed