फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   apart from Ranbir all Kapoor family member wants Alia Bhatt bridal

रणबीर ही नहीं पूरा कपूर खानदान आलिया को बहू बनाने के लिए है 'राजी', ये रहा सबूत

Thu, 24 May 2018 09:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
apart from Ranbir all Kapoor family member wants Alia Bhatt bridal
दो तन्हा दिल जब तन्हाई में मिले तो हो गए एक...। ऐसा हुआ है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच। अब तो बात आगे बढ़ गई है। रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने एक ट्वीट कर जता दिया है कि उन्हें आलिया बहू के रूप में पसंद हैं। दरअसल ऋषि ने एक ट्वीट में भट्ट परिवार की तारीफों के पुल बांधे हैं। यही नहीं पिछले दिनों आलिया के जन्मदिन पर रणबीर की मां नीतू कपूर भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


हाल ही में नीतू कपूर और आलिया के बीच सोशल मीडिया पर भी बढ़ती दोस्ती देखी गई। खबरों की मानें तो रणबीर के अब तक सभी रिलेशन पर नीतू कपूर कभी इतनी खुश नहीं नजर आई हैं। बस यहीं से अब ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि रणबीर और आलिया का रिश्ता कपूर परिवार में स्वीकार्य है। संभव हैं कि आने वाले समय में आलिया भट्ट आलिया कपूर हो जाएं।
विज्ञापन

apart from Ranbir all Kapoor family member wants Alia Bhatt bridal
देखा जाए तो दोनों को प्यार में दगा मिला। एक वक्त था जब आलिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक-दूसरे को दिलोजान से चाहते थे। पर सिड ने आलिया को छोड़ जैकलिन फर्नांडिस का हाथ थाम लिया। वहीं रणबीर और कटरीना कैफ ने एक ही छत के नीचे छह साल गुजारे लेकिन उसके बाद कैट फिर से सलमान के पास लौट गईं। इस तरह दो तन्हा दिल आलिया और रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए सात समुंदर पार जब एकांत में मिले तो एक दूसरे के गम का सहारा बनें और फिर आहिस्ता-आहिस्ता करीब आ गए।

खुद आलिया और रणबीर एक-दूसरे के बारे में ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे साफ है कि दोनों जल्द ही किसी रिलेशन में बंध सकते हैं। पिछले दिनों आलिया ने कहा था उन्हें रणबीर कपूर पर क्रश है और वो उनसे शादी करना चाहती हैं। वहीं रणबीर ने भी अब बताया है कि आलिया भट्ट पर उनका बॉय क्रश है ?

apart from Ranbir all Kapoor family member wants Alia Bhatt bridal
हाल में शूटिंग के बाद यह जोड़ा कई बार डिनर पर स्पॉट किया गया। यही नहीं सोनम के रिसेप्शन पर भी रणबीर और आलिया एक-दूजे के हाथों में हाथ डाले पहुंचे थे। वहां दोनों ने मीडिया फोटोग्राफर को खूब रामांटिक पोज दिए। वैसे एक बार करण जौहर के चैट शो में आलिया ने ये बात मानी भी थी कि वे रणबीर से करती हैं प्यार।

इतना ही नहीं खबरें यह भी है किए 'रॉकस्टार' फिल्म के बाद से ही आलिया रणबीर से शादी करना चाहती हैं। 'राजी' के प्रमोशन के दौरान भी आलिया को जब मीडिया ने घेर कर रणबीर के बारे में पूछा तो वह शर्म से लाल हो गई थीं। इधर आलिया ने करीना और करिश्मा से भी दोस्ती गांठ ली है। 'कपूर एंड संस' में ऋषि कपूर के साथ काम कर चुकीं आलिया क्या आने वाले दिनों में कपूर खानदान की सच में बहू बनेंगी ये देखना दिलचस्प रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed