फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka sharma film NH-10 and Road Trip

रोड ट्रिप ने बदल दी अनुष्का शर्मा की जिंदगी

Sun, 08 Feb 2015 04:11 PM IST
Updated Sun, 08 Feb 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
Anushka sharma film NH-10 and Road Trip

बॉलीवुड हीरोइन अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्सन की फिल्म एनएच 10 का ट्रेलर जारी हो चुका है। ट्रेलर में दिख रहा है कि अनुष्का शर्मा हाथ में हथियार लेकर घूम रही हैं और लोगों पर हमला कर रही हैं।

विज्ञापन


सस्पेंस से भरी इस फिल्म में अनुष्का की जिंदगी एक ट्रिप में बदल जाती है। ट्रेलर देख कर साफ लग रहा है कि अनुष्का ने इस फिल्म के लिए जम कर मेहनत की है। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन


अभी तक इस फिल्म के ट्रेलर को तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। अनुष्का की यह फिल्म उनके कैरियर को एक नया मोड़ देगी। इस फिल्म से अनुष्का बॉलीवुड में निर्माता भी बन गई हैं। अनुष्का की पिछली फिल्म पीके थी, जिसमें उन्होंने आमिर के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच 10 में थ्रिलर पर बोल्डनेस का तड़का

Anushka sharma film NH-10 and Road Trip

ट्रेलर में अनुष्का के बोल्ड सीन से लेकर उनके और उनके को-स्टार नील भूपलम के कुछ रोमांटिक सीन फिल्माए गए हैं। इन सीन्स में बोल्डनेस का तड़का साफ दिखता है।

इस फिल्म की कहानी है एक ऐसे शादीशुदा जोड़े की,  जो छुट्टी मनाने के लिए रोड ट्रिप पर निकल जाते हैं, लेकिन उनकी ये छुट्टियां उनके जीवन में मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर देती हैं और यहीं से शुरू होता है एनएच-10 का फिल्मी सफर।

'मैरी कॉम' के बाद दर्शन का बदला अवतार
इस फिल्म में मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा यानी मैरी के पति का किरदार निभा चुके दर्शन कुमार नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं।

फिल्म में उनका किरदार उन पर सूट भी कर रहा है और उन्होंने बेहद गंभीरता के साथ इस किरदार को निभाया है। नवदीप सिंह निर्देशित यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज होगी।


देखिए ट्रेलर-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed