फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anushka sharma do hard work for film

6 बजे से काम पर लग जाती हैं अनुष्का शर्मा

Thu, 19 Jun 2014 07:59 AM IST
Updated Thu, 19 Jun 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma do hard work for film

किसी यह लग सकता है कि बॉलीवुड में हीरोइनों के साथ पैसे को लेकर ही नहीं काम के घंटों को लेकर भी भेदभाव किया जाता है। अनुष्का शर्मा जब पिछले दिनों श्रीलंका में फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ की शूटिंग कर रही थीं तो निर्देशक अनुराग कश्यप उन्हें सुबह छह बजे बुलाते थे, जबकि सेट पर कोई और ऐक्टर नहीं आता था। वहीं फिल्म के हीरो रणबीर कपूर को नौ बजे बुलाया जाता था।

विज्ञापन

तीन घंटे लगते हैं सजने में

anushka sharma do hard work for film

अनुष्का का रोल फिल्म में 1950 के दशक की मुंबई की एक जैज सिंगर का है और उन्हें यह रूप धरने में करीब तीन घंटे लगते थे। ऐसे में मेकअप के लिए जरूरी था कि अनुष्का तीन घंटे पहले सेट पर पहुंचें।

सूत्रों के अनुसार, फिल्म में अनुष्का अभी तक के कैरियर में सबसे अलग रूप में दिखाई देंगी। इसलिए उन्हें फिल्म में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ी। अनुष्का के कॉस्ट्यूम फिल्म के लिए खास तौर पर तैयार कराए गए थे, जिसे पहनने के बाद उन्हें फिटिंग वगैरह देखनी होती थी और ट्रायल करने होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए कैसे दिखती हैं अनुष्का?

anushka sharma do hard work for film
इसके बाद उनके बालों को खास तौर पर काढ़ा जाता था। ताकि अनुष्का पूरी तरह से पुराने जमाने की जैज सिंगर नजर आएं। अनुराग इस किरदार के लिए मेकअप भी कुछ खास ढंग का चाहते थे। अतः वह कई बार खुद जल्दी सुबह ही सेट पर आते थे और अनुष्का को अपने सामन तैयार कराते थे। अब इस मेहनत का क्या नतीजा सामने आता है, वह इस क्रिसमस पर ‘बॉम्बे वेलवेट’ की रिलीज के वक्त पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed