बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर जबरदस्त मेहनत कर रही हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार इससे जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। उनकी ये फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, यानी इस फिल्म में अनुष्का क्रिकेट खेलती नजर आएंगी। अनुष्का शर्मा कुछ समय पहले क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने इंग्लैंड गईं थीं और फिलहाल अब एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि उन्होंने वहां पर अपनी फिल्म के अगले शेड्यूल का शूट शुरू कर दिया है।
2 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : insta
शेयर किया फिल्म से नया लुक
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से गणेश जी की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'श्री गणेश...चकदा एक्सप्रेस का शेड्यूल इंग्लैंड में शुरू'। अनुष्का शर्मा ने एक और पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उनका नया लुक नजर आ रहा है। दरअसल इस तस्वीर में अनुष्का को एक पीसीओ (टेलीफोन बूथ) के पास बारिश में किसी को फोन करते देखा जा सकता है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'एक कहानी से एक पल जिसे बताने की जरूरत है' चकदा एक्सप्रेस, नेटफ्लिक्स और कमिंग सून जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

3 of 4
चकदा एक्सप्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि चकदा एक्स्प्रेस में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की उपब्धियों के साथ ही उनका क्रिकेट के सफर में निजी से लेकर एकेडमिक संघर्ष भी दिखाया जाएगा। अनुष्का शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था, 'यह एक सच्चाई है कि महिलाओं को इस पितृसत्तात्मक दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होती है। झूलन गोस्वामी का जीवन इस बात का सबूत है। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह स्क्रिप्ट के साथ संघर्ष कर पाएंगी।
4 of 4
चकदा एक्सप्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
'चकदा एक्सप्रेस' में अनुष्का शर्मा खुद को झूलन गोस्वामी के किरदार में ढालने के लिए खूब मेहनत भी की है। इस फिल्म से अनुष्का लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अनुष्का आखिरी बार 2018 में 'जीरो' में नजर आई थीं, इसमें उनके अपोजिट अभिनेता शाहरुख खान दिखाई दिए थे।