{"_id":"5956278b4f1c1b93538b4a24","slug":"anushka-sharma-and-shah-rukh-khan-starrer-jab-harry-met-sejal-fourth-mini-trail","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मिनी ट्रेल के बाद अब शाहरुख पूछ रहे अनुष्का का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीन मिनी ट्रेल के बाद अब शाहरुख पूछ रहे अनुष्का का नाम
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Fri, 30 Jun 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
'जब हैरी मेट सेजल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का नया मिनी ट्रेल रिलीज किया गया है। इससे पहले फिल्म के तीन ट्रेल रिलीज किए जा चुके हैं जिसमें दोनों को साथ में दिखाया गया है। लेकिन अब इस चौथे ट्रेल में शाहरुख अनुष्का से उनका नाम पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद वो अपना नाम बताती हैं और मतलब भी समझाना चाहती हैं लेकिन शाहरुख ये जानना नहीं चाहते। फिल्म में अनुष्का का किरदार काफी मस्त मौला लग रहा है।
विज्ञापन
शाहरुख और अनुष्का की साथ में ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में साथ दिख चुके हैं। वैसे दोनों जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म में भी साथ दिखेंगे।
विज्ञापन
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'जब हैरी मेट सेजल' पहले 11 अगस्त को अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के साथ टक्कर लेने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने रिलीज डेट एक हफ्ते पहले खिसका ली है। फिल्म अब 4 अगस्त को रिलीज होगी।
देखें वीडियो-