फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anushka is said after scene cut from nh10

'एनएच 10' से सीन काटे जाने से अनुष्का को अफसोस

Sat, 07 Mar 2015 04:09 PM IST
Updated Sat, 07 Mar 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
anushka is said after scene cut from nh10

अनुष्का शर्मा की फिल्म 'एनएच 10' को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी लेकिन कुछ दृश्यों और संवादों को हटाने के बाद। अनुष्का को इस बात का अफसोस भी है।

विज्ञापन


मुंबई में फिल्म प्रमोशन से जुड़ी एक इवेंट पर अनुष्का ने कहा, "राहत की बात है कि अब फिल्म रिलीज़ हो रही है। लेकिन हमें खुशी होती अगर फिल्म के सीन कट नहीं किए जाते। हालांकि हमारी फिल्म की कहानी पर इससे असर नहीं पड़ा है।"
विज्ञापन


फिल्म की कहानी एक जोड़े की है जो दिल्ली हरियाणा हाईवे पर रोड ट्रिप में निकलता है और उसका सामना अपराधियों से होता है।

अनुष्का ने कहा, "फिल्म की भाषा पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी। हालांकि हमारी कहानी जिस हिस्से की है वहां पर लोग ऐसी ही भाषा का इस्तेमाल करते हैं। हमें खुशी है कि हमने एक ईमानदार फिल्म बनाई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थन
अनुष्का ने बताया कि सेंसर बोर्ड को फिल्म के कुछ हिंसक दृश्यों और गाली वाले संवादों पर आपत्ति थी।आमिर ख़ान और मुकेश भट्ट ने इस मुद्दे पर अनुष्का का समर्थन किया था।

अनुष्का इस फ़िल्म की निर्माता और अभिनेत्री भी हैं। इसके निर्देशक नवदीप सिंह हैं।फिल्म को ए सर्टिफ़िकेट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed