Anuradha Paudwal: पंकज उधास को याद कर भावुक हुईं अनुराधा पौडवाल, दोनों ने साथ में गाए थे ये लोकप्रीय गीत
अनुराधा पौडवाल ने हाल ही में मशहूर गजल गायक पंकज उधास को याद किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 26 फरवरी को निधन हो गया था। पंकज के अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार, 2 मार्च को मुंबई में उनके लिए प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित की गई थी। इस दौरान कार्यक्रम में गायिका अनुराधा पौडवाल समेत इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे और उनके चाहने वाले शामिल हुए थे। हाल ही में अनुराधा पौडवाल ने पंकज उधास को याद किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
दोनों ने साथ में गाए थे ये गाने
पंकज उधास के साथ अनुराधा पौडवाल ने माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना स्टारर 'दयावान' (1988) का गाना 'आज फिर तुमपे' और माधुरी दीक्षित और नितीश भारद्वाज अभिनीत 'संगीत' (1992) का 'जो गीत नहीं जन्मा' जैसे हिट गाने गानों के अलावा आशियाना एल्बम में भी काम किया था। उन्होंने उन दिनों को याद कर पंकज उधास को याद किया है। इसके अलावा दोनों ने साथ में मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई पूरी की थी। दोनों एक ही बैच में थे।
जान्हवी ने धोनी के साथ दिए पोज, लोगों ने साक्षी को दी यह हिदायत
पंकज उधास को याद कर कही ये बात
अनुराधा पौडवाल ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास को याद करते हुए कहा, 'पंकजी एक अच्छे दोस्त और कॉलेज में बैचमेट थे। हमने लगभग एक ही समय में इंडस्ट्री में कदम रखा था, जो इसे और भी खास बनाता है। वह बेहद विनम्र के साथ और मीठा बोलने वाले थे। वह सभी के एक बहुत ही पसंदीदा कलाकार थे। मैं बहुत ही भाग्यशाली थी कि मैंने उनके साथ इतने सारे गीत गाए हैं, जो बहुत ही लोकप्रिय भी हुए। संगीत की दुनिया में होने के चलते उन्हें हमेशा बहुत याद किया जाएगा।'
72 वर्ष की आयु में कहा दुनिया को अलविदा
गौरतलब है कि मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 26 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 72 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उन्हें पैंक्रियाटिक कैंसर था, जिसका काफी समय से उपचार चल रहा था। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के निधन की दुखद खबर साझा की थी।
Anant-Radhika: 15 चुनिंदा तस्वीरों में देखें अनंत-राधिका के प्री वेडिंग जश्न के खास पल, ऐसे लगा चार चांद