फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam shares rare pic with Kirron as he wishes son Sikandar on birthday

सोशल मीडिया: अनुपम खेर ने बेटे सिकंदर को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की पुरानी तस्वीर

Sun, 31 Oct 2021 01:29 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 31 Oct 2021 01:29 PM IST
सार

अनुपम खेर ने बेटे सिकंदर खेर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। अनुपम ने सिकंदर की इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उनको बर्थडे विश किया। अभिनेता ने बेटे के लिए एक विशेष संदेश भी लिखा।

विज्ञापन
Anupam shares rare pic with Kirron as he wishes son Sikandar on birthday
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुपम खेर ने बेटे सिकंदर खेर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। अनुपम ने सिकंदर की इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उनको बर्थडे विश किया। अभिनेता ने बेटे के लिए एक विशेष संदेश भी लिखा। गौरतलब है कि सिकंदर, अनुपम खेर को 'खेर साब' बुलाते हैं। इस बेहद पुरानी तस्वीर में अनपुम, उनकी पत्नी किरण खेर और सिकंदर खेर हैं। यह एक पारिवारिक फोटो है। अनुपम खेर ने लिखा कि उन्होंने अपने बेटे से बहुत कुछ सीखा है।

विज्ञापन



फोटो में किरण और अनुपम खेर बैठे हुए हैं और सिकंदर खेर उनके पीछे खड़े हैं। सभी कैमरे की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं। अनुपम ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो प्रिय सिकंदरखेर! भगवान आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे। आपके साथ बड़ा होना अद्भुत रहा है। मैं अक्सर स्वीकार नहीं करता, लेकिन मैंने आपसे बहुत- सी चीजें सीखी हैं। मुझे आप पर गर्व है। जिस तरह से आप एक अभिनेता के रूप में अपनी पसंद बना रहे हैं। आपका साल शानदार रहे। आशीर्वाद!"
विज्ञापन

 

सिकंदर ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, थैंक्यू एंड लव यू डैड! आप एक महान पिता और दोस्त रहे हैं.. और हमेशा मेरे लिए तब रहे जब मुझे किसी की सबसे ज्यादा जरूरत थी। अनुपम और सिकंदर ने लॉकडाउन के दौरान एक साथ काफी वक्त बिताया था। इस तस्वीर को 63 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और यूजर्स सिकंदर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सिकंदर खेर ने सोनम कपूर की कजन प्रिया सिंह से साल 2016 में सगाई की थी। हालांकि सगाई के तुरंत बाद ही दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ लिया था। 


View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed