फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher use a trick to look tall in front of The Great Khali, photos got viral

Social Media: अनुपम खेर ने ढूंढ लिया द ग्रेट खली से लंबे दिखने का तरीके, तस्वीरें देख नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 20 Apr 2022 12:13 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 20 Apr 2022 12:13 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर खली से साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने खली से लंबे दिखने की तरकीब बताई है। उनकी यह तरकीब देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher use a trick to look tall in front of The Great Khali, photos got viral
द ग्रेट खली के साथ अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही अपने फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने दो फोटो शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड फेमस हैवी वेट चैंपियन द ग्रेट खली से लंबा कैसे दिखे इसकी तरकीब निकाली है। उन्होंने तस्वीरें जैसी ही सोशल मीडिया पर शेयर की वो वायरल हो गईं।

विज्ञापन

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर खली से साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में 1.68 मीटर लंबे अनुपम खेर 2.16 मीटर लंबे खली के सामने बौने नजर आ रहे हैं। लेकिन दूसरी ही फोटो में उन्होंने खली से लंबे दिखने का तरीका निकाल लिया और खली से लंबे दिखने लगे। 
विज्ञापन

दरअसल, अनुपम खेर ने खली के बगल में कुर्सी लगाई और उसपर खड़े हो गए। ऐसा करके वह खली से भी लंबे हो गए। उन्होंने लिखा कि यह ऐसा इकलौता तरीका है, जिसके जरिए आप द ग्रेट खली से लंबी हाइट पा सकते हैं। उनकी यह तरकीब देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए और इस पर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे, जिसमें उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। साथ ही फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की थी। अब वह जल्द ही विवेक की अगली फिल्म 'द दिल्ली फिल्म' में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed