फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher reveals Rahul gandhi and priyanka gandhi look in the accidental prime minister

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' से सामने आया राहुल गांधी और प्रियंका का लुक

Thu, 28 Jun 2018 03:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher reveals Rahul gandhi and priyanka gandhi look in the accidental prime minister
the accidental prime minister
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायॉपिक जल्द ही पर्दे पर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे एक्टर अनुपम खेर का लुक भी सामने आ चुका है। इसके बाद सामने आया था मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर का किरदार। इसके बाद अनुपम खेर ने अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में राम अवतार भारद्वाज का लुक शेयर किया था।
विज्ञापन


अब फिल्म में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे अनुपम खेर ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के किरदारों का लुक रिवील कर दिया है। इस फिल्म में प्रियंका गांधी के किरदार में अहाना कुमरा नजर आएंगी, जबकि राहुल गांधी का किरदार अर्जुन माथुर ने निभाया है।
विज्ञापन


अनुपम ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'पेश कर रहा हूं, हमारी फिल्म ‘दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में श्री राहुल गांधी के रूप में अर्जुन माथुर और प्रियंका गांधी के रूप में अहाना कुमरा। शपथ ग्रहण समारोह 2004।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम खेर इस फिल्म में देश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी हंसल मेहता ने लिखी है, किताब को लेकर काफी विवाद हुआ था, और फिल्म बनाने को लेकर भी हंगामा हुआ था। 

फिल्म को सुनील बोहरा प्रोड्यूस कर रहे हैं, इससे पहले वे 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों को को-प्रोड्यूस कर चुके हैं। संजय बारू 2004 से 2008 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी कई अहम बातों का इसमें खुलासा किया है। इस फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर कर रहे हैं और हंसल मेहता इसके क्रिएटिव निमार्ता हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के रूप में नजर आएंगे। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed