फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam kher bows down at the feet of maa kali prays for friend satish kaushik

Anupam Kher: कोलकाता के कालीघाट मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, दोस्त सतीश कौशिक की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

Sun, 12 Mar 2023 04:43 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 12 Mar 2023 04:43 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर रविवार की सुबह कोलकाता स्थित मां काली के मंदिर पहुंचे। अनुपम खेर ने मां काली की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
Anupam kher bows down at the feet of maa kali prays for friend satish kaushik
अनुपम खेर, सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार अनुपम खेर इन दिनों सतीश कौशिक के अचानक हुए निधन से स्तब्ध हैं। सतीश कौशिक अनुपम खेर के खास दोस्तों में से एक थे। इस बीच अनुपम खेर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। जहां वो हाथ जोड़े कोलकाता के कालीघाट मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं। वीडियो क्लिप में अनुपम खेर सतीश कौशिक के बारे में बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

अनुपम खेर इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रविवार को भी एक्टर ने उनके फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो कोलकाता के कालीघाट मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने इसके कैप्शन में लिखा, 'आज कोलकाता के महान कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन करके मन कृतार्थ हुआ। देश की अखंडता और आप सबके लिए प्रार्थना की। मेरे दोस्त सतीश कौशिक की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की। देश के मंदिरों का इतिहास अद्भुत है! जय माँ काली!
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Anupam kher bows down at the feet of maa kali prays for friend satish kaushik
अनुपम खेर-सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही वीडियो में भी अनुपम खेर यही सब बात कहते हुए नजर आ रहे हैं और कालीघाट मंदिर की मान्यता के बारे में बातचीत करते दिख रहे हैं। अनुपम खेर का ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही दोस्त सतीश कौशिक के लिए इस प्यार और सम्मान के जरिए अनुपम खेर ने दोस्ती की असली मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

बता दें की अनुपम खेर सतीश कौशिक के काफी करीब थे। सतीश की मौत की खबर भी अनुपम खेर ही सोशल मीडिया पर दी थी। सतीश कौशिक की मौत के बाद से अनुपम काफी दुखी हैं। तो वही, सोशल मीडिया पर अनुपम के कई वीडियो सामने आए जिसमें वो रोते नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने भी उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए।

यह भी पढ़ें: सात साल बाद फिर आईं दलजीत की जिदंगी में खुशियां, बेहद मुश्किल दौर से गुजरी हैं एक्ट्रेस
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed