फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anup jalota says india should be declared a hindu nation as their population is more video goes viral

Anup Jalota: भारत को जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए...भजन सम्राट अनूप जलोटा ने दिया बड़ा बयान

Wed, 15 Feb 2023 12:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 15 Feb 2023 12:15 PM IST
सार

अनूप जलोटा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Anup jalota says india should be declared a hindu nation as their population is more video goes viral
भजन सम्राट अनूप जलोटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अनूप जलोटा देश में भजन सम्राट के नाम से मशहूर हैं। वह अपने भजन से भक्तों को भक्ति में लीन कर देते हैं, लेकिन अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में भी बने रहते हैं। एक बार फिर भजन गायक अनूप जलोटा चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में अनूप जलोटा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


हिंदू राष्ट्र की मांग
दरअसल, पिछले काफी समय से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग हो रही है। कई बार इस विषय पर विवाद भी खड़े हो चुके हैं। कई नेता इस तरह की मांग कर चुके हैं। अब मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने भी इस मुद्दे को उठाया है। वीडियो में अनूप जलोटा ने कहा कि मित्रों मुझे कहना है कि जब हिंदुस्तान और पाकिस्तान अलग अलग हुए तो पाकिस्तान एक इस्लाम देश घोषित हो गया, क्योंकि वहां मुस्लिम अधिक थे। भारत में हिंदू ज्यादा है तो इसे हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। चलिए तब नहीं हुआ, लेकिन अब हो जाना चाहिए। संसार में एक भी हिंदू राष्ट्र नहीं है। हिंदू देश नहीं है। नेपाल था, लेकिन वह अब मेंटेन नहीं रहा। उसे भी हिंदू देश नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन


हिंदुओं की संख्या ज्यादा
वीडियो में अनूप जलोटा ने यह भी बताया है कि भारत को हिंदू देश क्यों होना चाहिए। अनूप जलोटा ने कहा भारत को हिंदू देश इसलिए होना चाहिए, क्योंकि यहां हिंदुओं की संख्या अधिक है और अब तो इसकी लहर बहुत प्रबल हो रही है। लोग जुट रहे हैं और इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। केवल एक घोषणा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो हुए वायरल
अनूप जलोटा ने आतंकवादी हमले की भी बात उठाई। उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो बदलाव आए हैं। उससे किसी को क्या फर्क पड़ा। केवल शांति की स्थापना हुई है। लोग वैसे भी शांति से ही रह रहे हैं। पहले से आतंकवादी हमले कम है। बहुत कम हो गए हैं। आप देखिए सब कुछ भले के लिए हो रहा है तो यह काम जल्दी होना चाहिए। मैं तो अपना मत दे सकता हूं। मैंने अपना मत दे दिया। मैंने अपना विचार दे दिया है। अब इसको सक्रिय करने में जो प्रक्रिया होती है, वह तो सरकार ही करेगी। अब भजन गायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed