फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ankush Film Actress Neesha Singh Reveals Years Later Why Nana Patekar Hate Her On Sight But Change His Views

‘मुझसे नफरत करने लगे थे नाना पाटेकर..’, ‘अंकुश’ फेम एक्ट्रेस ने वर्षों बाद बताई वजह; बताया कैसे बदली थी सोच

Sat, 21 Feb 2026 06:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 21 Feb 2026 06:55 PM IST
सार

Ankush Film Actress Neesha Singh: नाना पाटेकर की इमेज बॉलीवुड में एक गुस्सैल शख्स की है। वह मुंह पर ही कड़वी बात कह देते हैं। वर्षों पहले फिल्म ‘अंकुश’ की हीरोइन निशा सिंह को देखते ही वह नफरत करने लगे थे। आखिर ऐसा क्यों था? और कैसे निशा सिंह ने उनकी सोच बदली? हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने यह पुराना किस्सा साझा किया।

विज्ञापन
Ankush Film Actress Neesha Singh Reveals Years Later Why Nana Patekar Hate Her On Sight But Change His Views
नाना पाटेकर, निशा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एन चंद्रा निर्देशित फिल्म 'अंकुश' में नाना पाटेकर का अभिनय सभी को याद है। इस फिल्म में एक यंग एक्ट्रेस निशा सिंह भी थीं। जो कुछ वक्त तक बॉलीवुड फिल्मों में दिखीं और बाद में गायब हो गईं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर बात की। साथ ही नाना पाटेकर से जुड़ा किस्सा भी बताया।  

विज्ञापन


देखते ही क्यों नफरत करने लगे थे नाना?
हाल ही में ज्योत्सना मोहन के यूट्यूब चैनल पर निशा सिंह ने अपने एक्टिंग करियर को लेकर बातचीत की। वह बताती हैं कि नाना पाटेकर ने जब उन्हें देखा तो नफरत करने लगे थे। निशा कहती हैं, ‘डायरेक्टर एन चंद्रा ने फिल्म ‘अंकुश’ के लिए मेरा टेस्ट लिया था। फिल्म में को-स्टार नाना पाटेकर थे। शुरू में वह मेरी कास्टिंग से डर गए थे। नाना मुझे देखते ही नफरत करने लगे थे।’ 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: 50 करोड़ के करीब पहुंची 'ओ रोमियो', जानें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बदली नाना पाटेकर की सोच? 
निशा सिंह आगे कहती हैं, ‘नाना पाटेकर ने डायरेक्टर से मराठी में कहा कि तुम पागल हो? तुम्हें क्या लगता है कि तुम इस लड़की को फिल्म में काम करा सकते हो? लेकिन तीसरे दिन नाना का रिएक्शन बदल गया। उन्होंने मेरा शॉट देखा और सिर थपथपाया। साथ ही मुझे कहा कि चल जाएगी तू। बाद में वह मेरे सबसे डेडिकेटेड को-स्टार बन गए थे।’  

Ankush Film Actress Neesha Singh Reveals Years Later Why Nana Patekar Hate Her On Sight But Change His Views
निशा सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
अब क्या करती हैं एक्ट्रेस निशा सिंह? 
निशा सिंह ने बॉलीवुड के अलावा हिंदी टीवी सीरियल में भी काम किया। लेकिन 1997 में उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। वह कहती हैं, ‘मैंने शादी कर ली थी। रातों-रात सिंगापुर चली गई। दरअसल, मेरे लिए एक्टिंग कोई जुनून नहीं, बस एक शौक था।’ एक्टिंग से दूर होने के बाद निशा सिंह अपने परिवार और बच्चों के साथ व्यस्त हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed