Bobby Deol: सनी देओल को पिता का दर्जा देते हैं बॉबी, बोले- जीवन में अपने बड़े भाई को पाकर धन्य महसूस करता हूं
अब हाल ही में, अभिनेता ने अपने परिवार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए और भाई सनी देओल को अपना पिता बताया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में वह पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आ रहे हैं। वह रणबीर कपूर के विरोधी यानी खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अभिनेता के किरदार को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने अपने परिवार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए और भाई सनी देओल को अपना पिता बताया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
सनी और बॉबी देओल बॉलीवुड के मोस्ट लविंग भाई-बहन में से एक हैं। आए दिन दोनों मीडिया में एक दूसरे पर प्यार बरसाने से पीछे नहीं हटते हैं। इसी बीच अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने भाई सनी संग अपने रिश्ते का खुलासा किया और बताया कि कैसे सनी ने हमेशा बॉबी का मार्गदर्शन किया है और सनी के अपने बड़े भाई के रूप में पाकर वह कितना भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
बॉबी ने कहा, 'मेरे भाई ने हमेशा मेरा मार्ग दर्शन किया है। इंडस्ट्री में जब भी मुझे किसी सहारे की जरूरत पड़ी है, वह हमेशा मेरे साथ रहे हैं। आज भी आए दिन मुझे उनके सलाह और राय की जरूरत पड़ती ही रहती है। किसी भी भूमिका को लेकर मुझे कोई डाउट होता है तो वह हमेशा मेरी मदद के लिए खड़े रहते हैं। इसके अलावा वह हमेशा मुझे आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। वह हमेशा मुझसे यही कहते हैं कि मैं बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर सकता हूं।'
PVR Inox Passport: पीवीआर Inox ने शुरू किया धांसू सब्सक्रिप्शन प्लान, सिर्फ इतने रूपये में देखें दस फिल्में
बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। रणबीर कपूर अभिनीत यह फिल्म इस साल पहली दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें रणबीर और बॉबी के अलावा अनिल कपूर भी अहम रोल अदा करते दिखेंगे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगा।