Animal Park: एनिमल पार्क पर आया नया अपडेट, फिल्म को लेकर रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा
एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मोंं में से एक थी। हालांकि, इस फिल्म को लेकर विवाद भी हुए थे। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया था। यह 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने वाली रणबीर की पहली फिल्म है। इस फिल्म की सफलता के बाद लोगों को इसके दूसरे भाग एनिमल पार्क का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर ने आगामी फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट साझा किया है।
रणबीर कपूर का कहना है कि एनिमल पार्क के कुछ दृश्य 'बहुत रोमांचक' हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया के लिए अभिनेता और स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी के साथ बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि इसके निर्माण के दौरान एनिमल की कहानी कई कलाकारों को नहीं पता थी। उन्होंने साझा किया कि बॉबी देओल को कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और अनिल कपूर को पिता-पुत्र की कहानी पता थी। अभिनेता ने बताया कि ऐसे कई पहलू थे, जहां संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी स्क्रिप्ट को गुप्त रखा था। एनिमल पार्क के बारे में रणबीर ने कहा कि उनके (वंगा) एक या दो सीन तैयार हैं, जो उन्होंने मुझे सुनाए और वे बहुत रोमांचक हैं। अब मुझमें भाग एक की सफलता के कारण इसे करने का आत्मविश्वास और साहस भी है। अब मैं कुछ भी कर सकता हूं।
एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार हैं। यह पिछले साल एक दिसंबर को रिलीज हुई थी और विक्की कौशल की सैम बहादुर के साथ क्लैश हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही। अब इस फिल्म की नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है। ओटीटी पर भी इसे खूब पसंंद किया जा रहा है।
Bigg Boss 17 Finale: 'आत्मसम्मान के लिए झूठी तारीफ नहीं करता', फिनाले में न आने पर अनुराग ने तोड़ी चुप्पी