फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   animal actor Ranbir Kapoor celebrated his birthday with fans watch here

Ranbir Kapoor: फैंस के साथ केक काटकर रणबीर ने मनाया 41वां जन्मदिन, दिल जीत लेगा एक्टर का यह खास अंदाज

Thu, 28 Sep 2023 09:12 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 28 Sep 2023 09:12 PM IST
सार

अभिनेता रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके को एक्टर ने अपने फैंस के साथ केट काटकर मनाया।

विज्ञापन
animal actor Ranbir Kapoor celebrated his birthday with fans watch here
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके को एक्टर ने अपने फैंस के साथ केट काटकर मनाया। रणबीर को उनके फैंस के साथ बर्थडे का जश्न मनाते देखा गया, जिसके कई फोटोज और वीडियो सामने आए हैं। रणबीर इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए उन्होंने जींस के साथ ग्रे स्वेटशर्ट कैरी किया था।

विज्ञापन

animal actor Ranbir Kapoor celebrated his birthday with fans watch here
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इन सेलेब्स ने दी जन्मदिन की बधाई
रणबीर को इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स के अलावा उनके फैंस जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्टर की पत्नी आलिया भट्ट और बहन करीना कपूर समेत कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर उन पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

animal actor Ranbir Kapoor celebrated his birthday with fans watch here
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल का टीजर हुआ रिलीज
एक्टर के लिए उनका 41वां जन्मदिन बेहद खास है। क्योंकि रणबीर के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के मेकर्स ने उनके इस बर्थडे को और भी शानदार बनाने के लिए एनिमल का टीजर जारी किया है। इस फिल्म में रणबीर का लुक काफी शानदार है। टीजर में एक्टर कभी मासूम बेटे तो कभी खूंखार क्रिमिनल लुक से चौंका रहे हैं।

Raaj Shaandilyaa: ड्रीम गर्ल 2 के बाद नई फिल्मों की तैयारी में राज शांडिल्य, कार्तिक-आयुष्मान से चल रही बात
 
विज्ञापन

animal actor Ranbir Kapoor celebrated his birthday with fans watch here
फिल्म एनिमल - फोटो : social media

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि टीजर देखने के बाद आरके के फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में बॉबी देओल भी हैं। 'एनिमल' में जहां अनिल कपूर, रणबीर के पिता के रोल में हैं, वहीं रश्मिका 'गीतांजलि' के किरदार में हैं। फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें-  Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने रश्मिका को बुलाया 'डार्लिंग', 'एनिमल' का टीजर देख बांधे तारीफों के पुल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed