{"_id":"65780861f5bb23c54f04c39a","slug":"animal-actor-bobby-deol-feeling-overwhelmed-the-kind-of-reaction-he-is-getting-for-the-song-jamal-kudu-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bobby Deol: 'जमाल कुडू' गाने को मिल रहे प्यार से गदगद बॉबी, इस तरह मिला था सिर पर गिलास रखकर नाचने का आइडिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bobby Deol: 'जमाल कुडू' गाने को मिल रहे प्यार से गदगद बॉबी, इस तरह मिला था सिर पर गिलास रखकर नाचने का आइडिया
Tue, 12 Dec 2023 12:47 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:47 PM IST
सार
बॉबी देओल 'जमाल कुडू' गाने में सिर पर शराब का गिलास रखकर नाचते नजर आए हैं। उन्हें इसका आइडिया कैसे मिला, एक्टर ने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन
बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' की हर तरफ चर्चा हो रही है। आलोचना और तारीफों के बीच ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान रच रही है। 'एनिमल' में मुख्य किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अभिनय की जहां तारीफ हो रही है, वहीं फिल्म में छोटे-छोटे लेकिन अहम किरदार निभाने वाले स्टार्स बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी चर्चा में बनें हुए हैं। पिछले दिनों अभिनेता बॉबी देओल पर फिल्माया गया एंट्री सांग 'जमाल कुडू' रिलीज किया गया। इसके बाद से ही बॉबी देओल के साथ ये गाना भी सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
संदीप रेड्डी ने स्पष्ट की थी ये बात
फिल्म में 'जमाल कुडू' गाने को कैसे फिल्माया गया और उसके पीछे की क्या कहानी है इस बारे में बॉबी देओल ने खुल कर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग से पहले ही उनके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा ने उन्हें इस इरानियन गाने के बारे में बताया था। साथ ही ये भी स्पष्ट किया था कि फिल्म में इस गाने को 'अबरार' की एंट्री पर शूट किया जाना है।
विज्ञापन
Fighter: दीपिका पादुकोण ने साझा की 'फाइटर' से करण सिंह ग्रोवर की पहली झलक, सरताज गिल के रूप में जंचे अभिनेता
विज्ञापन
पंजाब का किस्सा किया साझा
'अबरार' का किरदार निभाने वाले बॉबी देओल जब इस गाने की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे, तब उन्हें याद आया कि कैसे काफी पहले जब छुट्टियों में वे पंजाब जाते थे, तब शराब पीने के बाद शराब के गिलास को सिर पर रख कर डांस किया करते थे। बस वहीं से उन्हें 'जमाल कुडू' गाने पर डांस करने का आइडिया आया और उन्होंने शराब का गिलास सिर पर रखकर वो डांस किया, जो अब खूब वायरल हो रहा है।
Salaar Vs Dunki: 'डंकी' से क्लैश पर आई 'सलार' के निर्माता विजय किरगंदुर की प्रतिक्रिया, कही यह बात
जमकर बनाई जा रही हैं रील्स
बताते चलें कि सोशल मिडिया पर लोग 'जमाल कुडू' गाने पर जमकर रील्स बना रहे हैं। कुछ लोग अपने कुत्ते के सिर पर जाम रखकर डांस कर रहे हैं। वहीं, किसी और फैन ने बिल्कुल बॉबी देओल के 'एनिमल' वाले किरदार 'अबरार' का गेटअप लेकर डांस किया है। बॉबी देओल गाने को मिल रहे इस प्यार से बेहद खुश हैं। बता दें कि फिल्म में बॉबी नेगेटिव रोल में हैं।
Ayodhya Ram Mandir: ‘लक्ष्मण’ की उपेक्षा से आहत सुनील लहरी, बोले, इसमें भी राम की कोई न कोई कृपा जरूर होगी