फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anand Bakshi Son Alleges Wrong Lyrics Attribution In Credits Of New Saat Samundar Paar Song

आनंद बख्शी के बेटे ने फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा…' के मेकर्स पर उठाए सवाल, 'सात समंदर पार' गाने को लेकर हुआ बवाल

Wed, 24 Dec 2025 11:05 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 24 Dec 2025 11:05 PM IST
सार

Film Tu Meri Mai Tera Main Tera Tu Meri Song Controversy: फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का रिमिक्स सॉन्ग ‘सात समंदर पार’ विवाद में घिरता नजर आ रहा है। हाल ही में लिरिसिस्ट आनंद बख्शी के बेटे ने इस गाने को लेकर फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा…' के मेकर्स पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Anand Bakshi Son Alleges Wrong Lyrics Attribution In Credits Of New Saat Samundar Paar Song
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

विस्तार

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' कल यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है। लेकिन इससे पहले ही फिल्म विवादों में घिर चुकी है। इस फिल्म में ‘सात समंदर पार’ गाना रिमिक्स किया गया है। कुछ बोल भी बदले हैं। लेकिन क्रेडिट से जुड़े मुद्दे पर असल सॉन्ग राइटर के बेटे ने सवाल खड़े कर दिए हैं। जानिए, क्या है ये पूरा मामला? 

विज्ञापन

आनंद बख्शी के बेटे ने को-लिरिसिस्ट को क्रेडिट दिए जाने पर सवाल किए 
आनंद बख्शी के बेटे, राकेश आनंद बख्शी ने 'सात समंदर पार' गाने के नए रीमिक्स वर्जन पर सवाल उठा दिया है। ओरिजिनल गाना विजू शाह ने कंपोज किया था और इसे साधना सरगम और उदित नारायण ने गाया था। आनंद बख्शी ने इसके बोल लिखे थे। वहीं कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म में नए रीमिक्स वर्जन के क्रेडिट रोल में मेकर्स ने लिरिक्स का क्रेडिट आनंद बख्शी और करण नवाणी को दिया है। इसी बात से आनंद बख्शी के बेटे नाराज हैं। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी को जाहिर किया है। 

विज्ञापन


क्रेडिट में सुधार की मांग की
अपने इंस्टाग्राम पेज पर राकेश आनंद बख्शी एक पोस्ट करते हुए लिखते हैं, ‘प्रोड्यूसर या पब्लिशर को किसी भी राइटर, सिंगर के ओरिजिनल लिरिक्स में एक या दो लाइनें जोड़ने के लिए को-लिरिसिस्ट के तौर पर क्रेडिट क्लेम नहीं करना चाहिए। लेकिन ऐसा हुआ है। उन्होंने क्रेडिट्स में ओरिजिनल/एडिशनल म्यूजिक डाला है। वैसे ही वे लिरिक्स के साथ भी कर सकते थे। यह वह फॉर्मेट है, जो अभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा रहा है।’ राकेश बख्शी ने फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के रिमिक्स सॉन्ग के क्रेडिट में सुधार की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक ने ‘सात समंदर पार’ के रिमिक्स वर्जन में किया डांस 
'सात समंदर पार' गाने का रीमिक्स वर्जन करण नवाणी ने गाया है। इसमें कार्तिक आर्यन ने डांस ग्रुप के साथ डांस किया है। यह गाना 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म में ऑडियंस को देखने को मिलेगा। फिल्म को समीर विद्वान ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed