फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Want to work with Nwajuddin

अमिताभ के नजर में है एक खास सितारा

Tue, 31 Mar 2015 10:54 AM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Want to work with Nwajuddin

पिछले दिनों जब अमिताभ बच्चन की महत्वाकांक्षी फिल्म शमिताभ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी तो लोग इसके कारण ढूंढ रहे थे। जो कारण गिनाए गए उनमें एक यह भी था कि धनुष एक शानदार ऐक्टर होने के बावजूद अमिताभ की अदाकारी के आगे फीके पड़ गए।

विज्ञापन


ऐसे में सवाल उठा कि आखिर कौन ऐक्टर अमिताभ के आगे खड़ा हो सकता था, जो धनुष का विकल्प बनता। तमाम ऐक्टरों के नामों के बाद जो नाम सामने आया वह था ऐक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी का।

विज्ञापन

नवाज के साथ काम करना चाहते हैं अमिताभ

Amitabh Want to work with Nwajuddin

यह सही है कि अमिताभ का व्यक्तित्व इतना शानदार है कि उनके सामने किसी का भी टिक पाना संभव नहीं दिखता, इसके बावजूद हर ऐक्टर अपने जीवन में कम से कम एक बार भी बिग बी के साथ काम करना चाहता है। लेकिन रोचक सवाल यह है कि क्या ऐसा भी कोई है, जिसके साथ बिग बी काम करना चाहते हैं?

जी हां, इसका जवाब है नवाजुद्दीन सिद्दिकी। सूत्रों की मानें तो शमिताभ की नाकामी के बाद हुई चर्चाओं के बाद यह बात सामने आई है कि अमिताभ बच्चन इन दिनों सबको अपने अभिनय से चौंका रहे नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ काम करना चाह रहे हैं।

सुजॉय से मिलकर बोला स्क्रीप्ट के लिए

Amitabh Want to work with Nwajuddin

इंडस्ट्री में चर्चा है कि अमिताभ ने निर्देशक सुजॉय घोष से ऐसी फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने को कहा है जिसमें वह और नवाजुद्दीन साथ नजर आ सकें। सुजॉय ने मीडिया में इस बात की पुष्टि भी की है। बताया जाता है कि अमिताभ ने फिल्म बदलापुर देखने के बाद में घोष को मुलाकात के लिए बुलाया और उनसे स्क्रिप्ट लिखने को कहा।

वैसे इन दिनों अमिताभ अपनी अगली फिल्म पीकू की रिलीज के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसमें दीपिका पादुकोण उनकी बेटी बनी हैं और इरफान दीपिका के बॉयफ्रेंड के रूप में नजर आएंगे।

विज्ञापन

नवाजुद्दीन कर रहे बड़े सितारो के साथ्‍ा काम

Amitabh Want to work with Nwajuddin

हमेशा अपने शानदार परफॉरमेंस के लिए पहचाने जाने वाले अमिताभ को शमिताभ से काफी उम्मीदें थीं और उनका काम भी लाजवाब था। परंतु फिल्म टिकट खिड़की पर नहीं चली। अमिताभ इधर लगातार ऐसी फिल्में कर रहे हैं, जिनमें उनके साथ कोई और बड़ा ऐक्टर भी हो।

वह अपने साक्षात्कारों में कहते हैं कि आजकल ऐसी स्क्रिप्ट्स नहीं लिखी जाती हैं, जिनमें उनकी उम्र के किसी व्यक्ति को अकेले नायक की तरह दिखाया जाए। ऐसे में वह आज के युवा ऐक्टरों के साथ काम करने के मौकों को लपक लेते हैं। अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, जॉन अब्राहम और शाहरुख खान से लेकर सलमान खान के साथ तक वह काम कर चुके हैं।
इसके अलावा उन्होंने भूतनाथ सीरिज की फिल्मों में बच्चों के साथ तक काम किया है।

एक ऐक्टर के रूप में उनकी अच्छा प्रदर्शन करने की भूख कतई कम नहीं हुई है और यही कारण है कि अब तेजी से उभरते हुए नवाजुद्दीन के साथ काम करने के इच्छुक नजर आ रहे हैं।

बेहद तेजी से उभरे हैं नवाजुद्दीन

Amitabh Want to work with Nwajuddin

नवाज बीते कुछ बरसों में बहुत तेजी से उभरकर सामने आए हैं और उन्होंने अपने अभिनय की चमक बिखेरी है। एक समय आमिर खान की फिल्म सरफरोश में कुछ सेकेंड का सीन करने वाले नवाजुद्दीन इन दिनों सलमान खान और शाहरुख खान के साथ काम कर रहे हैं।

अब अगर अमिताभ भी उनके साथ काम करना चाहते हैं, इस खबर से नवाज के प्रशंसकों को तो खुशी होगी ही, अमिताभ को चाहने वाले भी उस फिल्म का इंतजार करें जिसमें वह नवाज जैसे बेहतरीन ऐक्टर के साथ पर्दे पर दिखाई दें। फिलहाल गेंद कहानी जैसी फिल्म बनाने वाले लेखक-निर्देशक सुजॉय घोष के पाले में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed