अमिताभ बच्चन चाहते हैं दीपिका पादुकोण से करें रोमांस!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन अपने जमाने के एंग्री यंगमैन के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उन्होने रोमांटिक छवि में भी खूब कमाल किया हैं। 72 वर्षीय अमिताभ ने मिड डे को दिये इंटरव्यू में कहा कि वो चाहते हैं कि वो आज जवान होते।
अमिताभ जवान होना इसलिए चाहते हैं। क्योंकि वो आज के दौर की मशहूर अभिनेत्रियों को साथ काम करना चाहते हैं। लेकिन उनके पिता और ससुर के रोल में नही बल्कि उनके साथ रोमांस करना चाहते हैं।
इन अभिनेत्रियों का हीरो बनने की है ख्वाहिश
अमिताभ आज के दौर की जिन अभिनेत्रियों के साथ खास तौर पर रोमांटिक किरदार निभाना चाहते हैं उनमें दीपिका पादुकोन, कंगना रानौत, विद्या बालन और आलिया भट्ट हैं।
खास बात यह है कि अमिताभ हाल में आई फिल्म 'पीकू' में दीपिका के पिता का किरदार निभाया है। लेकिन फिर भी अमिताभ ने अपने दिल की ख्वाहिश को छिपाया नही। आखिर अमिताभ भी करोड़ो प्रशंसकों की तरह इन अभिनेत्रियों के दीवानें हैं।