{"_id":"626127c2e0d4a96c595d5732","slug":"amitabh-bachchan-starrer-jhund-to-stream-on-ott-platform-zee-5-on-6-may-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"OTT Debut: सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की 'झुंड', जानिए कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
OTT Debut: सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की 'झुंड', जानिए कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम
Thu, 21 Apr 2022 03:59 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 21 Apr 2022 03:59 PM IST
सार
'स्लम सॉकर' एक ऐसी संस्था है, जो स्लम के बच्चों की भलाई के लिए उन्हें फुटबॉल सिखाने पर काम करती है। फिल्म में अमिताभ के साथ अंकुश गेदम, आकाश थोसर, रिंकू राजगुरु और कई अन्य कलाकार हैं।
विज्ञापन
झुंड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'झुंड' पिछले दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ ने फुटबॉल कोच विजय का किरदार निभाया था, जो स्लम एरिया के बच्चों को अपनी फुटबॉल टीम में खेलने के लिए तैयार करता है। सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन
किस पर आधारित है फिल्म जर्सी?
'सैराट' फेम नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित यह फिल्म विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। वह असल जीवन में हीरो के अलावा स्लम सॉकर के संस्थापक भी थे। 'स्लम सॉकर' एक ऐसी संस्था है, जो स्लम के बच्चों की भलाई के लिए, उन्हें फुटबॉल सिखाने का काम करती है। फिल्म में अमिताभ के साथ अंकुश गेदम, आकाश थोसर, रिंकू राजगुरु और कई अन्य कलाकार हैं। फिल्म झुग्गी में रहने वालों के जीवन और उनके सपनों को हासिल करने के लिए उनके संघर्ष को दिखाती है।
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज पर निर्देशक ने कही ये बड़ी बात
बिग बी की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' पर रिलीज की जाएगी। अपनी फिल्म के ओटीटी प्रीमियर के बारे में बात करते हुए, निर्देशक नागराज मंजुले बोले, "झुंड एक मजबूत कहानी है, जो दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म में बच्चों के साथ अमित जी ने सारे कैरेक्टर्स में जान डाल दी। दर्शकों से बहुत प्यार मिलने के बाद, मुझे खुशी है कि अब लोग इसे जी5 पर डिजिटली रिलीज होने के बाद बार-बार देख सकेंगे।" बता दें कि नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, द्वारा निर्मित, 'झुंड' 6 मई से जी5 पर स्ट्रीम की जा सकेगी।
विज्ञापन