फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan said People abuse me

अमिताभ ने कही दिल की बात कहा- लोग मुझे देते हैं गाली, अब चाहता हूं ऐसे जीना

Mon, 03 Sep 2018 12:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan said People abuse me
अमिताभ बच्चन

सोशल मीडिया पर लोगों को मिली आजादी पर उठे सवालों के जवाब में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वहां तो लोग उन्हें भी गाली देते हैं। बुरी बातें कहते हैं। बताते हैं कि उन्हें कैसा जीवन जीना चाहिए और क्या करना तथा क्या नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

 

amitabh bachchan said People abuse me
amitabh bachchan
अमिताभ के अनुसार सोशल मीडिया ने सेलेब्रिटियों का जीवन मुश्किल बनाया है क्योंकि यहां उन्हें चैरीटी जैसी बातें बोलने के लिए मजबूर किया जाता है, जिस पर वे खामोश रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज के जमाने में खबरें हमारे सोचने और कुछ करने से ज्यादा तेज चल रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

amitabh bachchan said People abuse me
अमिताभ बच्चन फैंस से मिलते हुए
भारी बारिश और बाढ़ ने केरल को बुरी तरह से तबाह कर दिया है। देश भर से लोग केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें अमिताभ बच्चन ने अपनी तरफ से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 51 लाख रुपये केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा करवाए हैं। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने अपने से जुड़ी कई चीजें भी दान की हैं। बिग बी ने करीब 6 कार्टन्स भी दान किये हैं जिसमें 80 जैकेट्स, 25 पैंट्स, 20 शर्ट्स और स्कार्फ्स हैं। 

 
विज्ञापन

amitabh bachchan said People abuse me
amitabh bachchan
इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने तकरीबन 40 जोड़ी जूते भी भिजवाए हैं। इतना ही नहीं बिन बी ने केरल की स्थिति पर चिंता जताते हुए लोगों से जितनी हो सके उतनी मदद करने की अपील की है। केरल के इस दुख की घड़ी में पूरा देश राज्य के साथ खड़ा हुआ है। बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपये की मदद की थी।

 

amitabh bachchan said People abuse me
rajiv pillai
इसके साउथ एक्टर राजीव पिल्लई ने केरल के लोगों की मदद के लिए अपनी शादी तक को टाल दिया था। पिछले कई दिनों से केरल भीषण बाढ़ की चपेट में है। सेना, एयरफोर्स, नेवी और एनडीआरएफ की मदद से लोगों को बचाने का काम जारी है। वहीं देशभर से लोग केरल बाढ पीड़ितों की सहायता के लिए दान भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed