फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan reveal Prakash Mehra wanted make film with me and Muhammad Ali

अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा, उन्हें और मुहम्मद अली को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे प्रकाश मेहरा

Mon, 20 Apr 2020 10:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 20 Apr 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan reveal Prakash Mehra wanted make film with me and   Muhammad Ali
Amitabh Bachchan, Muhammad Ali - फोटो : amar ujala

बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। इसके जरिए वह अपने फैंस को खास संदेश देने के अलावा अपनी जिंदगी के बारे में भी खुलासे करते रहते हैं। इस बार अमिताभ बच्चन ने मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा को लेकर खुलासा किया है। बिग बी ने बताया कि प्रकाश मेहरा उन्हें और मशहूर बॉक्सर मुहम्मद अली को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। इस बात का खुलासा अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉक के जरिए किया है। 

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने मुहम्मद अली और प्रकाश मेहरा के साथ उस मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए अपने ब्लॉग में लिखा, “वह मदहोश करने वाली रात थी। मुहम्म्द अली को कई बार जीतते हुए देखा था और टाइसन से नजर नहीं हटती थी....तभी अचानक लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्स में रहने वाले इस शख्स से मुलाकात.....।”
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, “प्रकाश मेहरा हम दोनों के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे। लेकिन उस मुलाकात के बाद वह बात आगे नहीं बढ़ पायी।” बच्चन ने कहा कि वह आज तक जितने भी लोगों से मिले, मुहम्मद अली उनमें सबसे विनम्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में ये भी बताया कि किस तरह प्रकाश मेहरा एक शानदार निर्देशक थे। आपको बता दें कि प्रकाश मेहरा बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों में से एक थे। उन्होंने ज्यादातर अमिताभ बच्चन की फिल्मों का निर्देशन किया। प्रकाश मेहरा ने जंजीर, हेरा-फेरी,लावारीस, नमक हलाल और शराबी जैसी कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया। 

पढ़ें: फैन ने शाहरुख खान से पूछा सवाल- 'फिल्म कब साइन करेंगे', किंग खान ने दिया ये शानदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed