फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh bachchan remembers kooli's accident yet again

अमिताभ बच्चन बोले, 'मैं आज के दिन दोबारा पैदा हुआ'

Mon, 03 Aug 2015 08:41 AM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan remembers kooli's accident yet again

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह 'कुली' के सेट पर आज के दिन 33 साल पहले हुए हादसे को अपना दूसरा जन्म मानते हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना एक तरह से उनका 'पुनर्जन्म' थी। यह हादसा ठीक 33 साल पहले हुआ था। इस दुर्घटना में अमिताभ बच्चन बुरी तरह घायल हो गए थे।

विज्ञापन


इस हादसे में अमिताभ इतनी बुरी तरह जख्मी हुए थे कि कुछ लोगों ने कहा था कि वो शायद इस चोट को बर्दाश्त ना कर सकें, लेकिन अमिताभ का ऑपरेशन सफल रहा था।

72 वर्षीय बच्चन ने आज ट्वीट किया, '2 अगस्त 1982... मैं 'कुली' की दुर्घटना के बाद जी रहा हूं, घर वापसी पर पिता की आखों में पहली बार आसू देखे।'

विज्ञापन

पुनीत इस्सर के घूंसे ने अमिताभ को पहुंचाई थी चोट

Amitabh bachchan remembers kooli's accident yet again

1982 में मनमोहन देसाई की फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान एक फाइटिंग सीन फिल्माते हुए साथी कलाकार पुनीत इस्सर का घूँसा उनके पेट के निचले हिस्से में लग गया था। इसके बाद खून का अंदरूनी स्राव होने लगा।

अमिताभ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और दो अगस्त को उनकी सर्जरी की गई। अमिताभ कई महीनों तक कोमा जैसी स्थिति में रहे और पूरी तरह स्वस्थ होने में उन्हें कई महीने लगे।

ठीक होने के बाद उन्होंने 'कुली' की शूटिंग पूरी की और ये फिल्म 1983 में रिलीज हुई। अमिताभ ने दूसरे ट्वीट में कहा, 'उन सभी लोगों के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed