फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh bachchan may revive Sunday meeting with fans at Jalsa Gate after two years with Covid precautions

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन दो साल बाद एक बार फिर से जलसा गेट पर फैंस से होंगे रूबरू? ब्लॉग में बताई पूरी बात

Mon, 04 Apr 2022 03:12 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 04 Apr 2022 03:12 PM IST
सार

साल 2019 में कोरोना की वजह से हर सप्ताह जलसा के बार अपने फैंस से मिलने का अमिताभ बच्चन का क्रम टूट गया था। फिलहाल अब उनके फैंस के लिए एक बार फिर से खुशखबरी है।

विज्ञापन
Amitabh bachchan may revive Sunday meeting with fans at Jalsa Gate after two years with Covid precautions
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन हमेशा से ही हर हफ्ते रविवार को अपने मुंबई स्थित घर जलसा के गेट पर प्रशंसकों  से मिलते रहे हैं, हालांकि पिछले दो सालों से सेहत से जुड़ी समस्याओं या अन्य वजहों से वह अपने प्रशंसकों से नहीं मिल पाए हैं। अपने फैंस से मिलने का उनका ये तीस साल पुराना क्रम कोरोना की वजह से टूट गया था। बिग-बी ने साल 2019 में खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी थी। हालांकि अपने जन्मदिन के मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस से मुलाकात की थी। फिलहाल अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्दी ही बिग-बी सप्ताह में एक बार पहले की तरह ही हर रविवार को अपने फैंस के साथ रूबरू होना शुरू कर सकते हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए से बात का संकेत दिया है।

विज्ञापन

रविवार को कर सकते हैं जलसा पर फैंस से मुलाकात
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के अलावा ब्लॉग के जरिए अपने फैंस से हमेशा जुड़े रहते हैं, हाल ही में उन्होंने बताया था कि वह रात को तीन बजे बैठकर ब्लॉग लिखते हैं, जब घर में सब सो जाते हैं। बिग-बी ने अपने ब्लॉग में कहा है कि शायद रविवार को जलसा गेट पर संडे को फिर से रिवाइव (किसी चीज को दोबारा शुरु करना) करने के लिए मिल सकते हैं, हालांकि दी गई सावधानियों के साथ...। उनके इस संकेत से लग रहा है कि जलसा पर फैंस के साथ फिर से मुलाकात शुरु हो सकती है, हालांकि यह सभी सावधानियों का पालन करते हुए की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं बिग-बी-
बात करें वर्क फ्रंट की तो हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है और आपको बता दें कि इस समय बिग-बी फिल्म गुड बाय की शूटिंग के लिए ऋषिकेश में हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। अभी हाल ही में बिग-बी ने अभिनेत्री के साथ ऋषिकेश से अपनी तस्वीर भी शेयर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed