फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Marathi Film AB Aani CD Release on OTT platform amazon prime

कोरोना के लपेटे में आई अमिताभ बच्चन की ये फिल्म, अब घर बैठे देखिए ओटीटी पर

Wed, 22 Apr 2020 06:57 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 22 Apr 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Marathi Film AB Aani CD Release on OTT platform amazon prime
AB Aani CD - फोटो : ट्विटर

हिंदी सिनेमा जगत में 'शहंशाह' के रूप में पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन की पहली मराठी फिल्म 'एबी आणि सीडी' अब सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। कोरोना वायरस के चलते बदल चुके हालात में निर्माताओं ने यह फैसला लिया है। दरअसल यह फिल्म पहले 'अंग्रेजी मीडियम' के साथ पिछले महीने ही रिलीज होने वाली थी लेकिन सिनेमाघरों के बंद होने से निर्माताओं ने फिल्म को वापस ले लिया। असमंजस की स्थिति देखते हुए अब मेकर्स ने प्राइम वीडियो के साथ मिलकर इस फिल्म को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस यानी की 1 मई को रिलीज करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा दिग्गज थियेटर कलाकार विक्रम गोखले भी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक मराठी कॉमेडी फिल्म है जो मिलिंद लेले द्वारा निर्देशित है।  फिल्म की रिलीज पर बात करते हुए फिल्म के निर्माता अक्षय बर्दापुरकर ने बताया, 'मौजूदा हालात में लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ख्याल रखना अधिक जरुरी है। इन हालात में जब सिनेमाघर बंद है उस सूरत में फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला सबके हित में है। महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के दिन इस फिल्म की रिलीज कोविड से जंग लड़ रहे हमारे जांबाज नायकों को एक भेंट है।'

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन के एक बड़े स्रोत के रूप में सामने आया है। सिनेमाघरों के बंद होने से इन प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

अमिताभ बच्चन की दूसरी फिल्मों की बात करें तो कोरोना वायरस के चलते सिनेमाघरों के बंद होने से पहले इस साल 'बिग बी' की कुल पांच फिल्में रिलीज होनी थी। इनमें 'एबी आणि सीडी', 'चेहरे', 'झुंड','गुलाबो सिताबो' और 'ब्रह्मास्त्र' शामिल है। सभी फिल्मों की रिलीज आगे खिसकी दी गई है। हालांकि सभी फिल्मों की नई रिलीज डेट की घोषणा हालात सामान्य होने के बाद ही किए जा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed