फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh bachchan film Indrajit director KV Raju dies at 67

दुखद: कन्नड़ निर्देशक केवी राजू का 67 साल की उम्र में निधन, अमिताभ की फिल्म 'इंद्रजीत' के डायरेक्टर भी रहे

Sat, 25 Dec 2021 10:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 25 Dec 2021 10:58 AM IST
सार

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर निर्देशक केवी राजू का शुक्रवार को निधन हो गया। 
वह 67 साल के थे।
उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'इंद्रजीत' का निर्देशन किया था।

विज्ञापन
Amitabh bachchan film Indrajit director KV Raju dies at 67
KV Raju - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर निर्देशक केवी राजू का शुक्रवार को बंगलूरू में उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 67 साल के थे। वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके परिवार में एक बेटा और बेटी हैं। वे केवी जयराज के छोटे भाई थे।

विज्ञापन


अमिताभ की फिल्म 'इंद्रजीत' के डायरेक्टर भी रहे
उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'इंद्रजीत' का निर्देशन किया था और काजोल और जितेंद्र की फिल्म 'उधार की जिंदगी' का निर्देशन भी किया था। केवी राजू कन्नड़ इंडस्ट्री के लोकप्रिय और प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक थे जिन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था।
विज्ञापन


इन फिल्मों का निर्देशन किया
उन्होंने 1982 में सहयोगी निर्देशक के रूप में फिल्म उद्योग में प्रवेश किया। राजू ने निर्देशक और लेखक के रूप में 1984 में फिल्म 'ओलेव बदुकु' से करियर शुरू किया था। उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में 'युद्धकंडा', 'बेली मोदगालु', 'इंद्रजीत', 'कड़ाना', 'बेली कलुंगारा',  'हुलिया' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed