तस्वीर: लॉकडाउन के बाद पहली बार शूटिंग पर निकले अमिताभ बच्चन, साझा किया पोस्ट
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने दमदार अभिनय पर फैंस के दिल पर राज करने वाले बिग बी ने हाल ही में इंडस्ट्री में 52 साल पूरे किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, अभिनेता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सुबह-सुबह एक तस्वीर साझा की. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'काम के लिए ड्राइव कर जाते हुए.. ये मेरा पहला दिन है शूट का लॉकडाउन 2.0 के बाद, मैंने पैनगोलिन मास्क लगाया हुआ है और यहीं मेरी अभिव्यक्ति है। हर रोज, हर राह चीजें बेहर और बेहतर हो रही हैं।' इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने दो नमस्ते वाले और एक हार्ट इमोजी बनाया है।
विज्ञापन विज्ञापन
बीते दिनों अभिनेता ने एक बच्ची को ऑटोग्राफ देते हुए एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने बताया है कि कैसे बीते समय में फैंस अपना प्यार और प्रशंसा जाहिर करते थे।अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की। साथ ही अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया है कि वह अब उन दिनों को कभी लौटाकर लेकर नहीं आ सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके पीछे अभिनेता शशि कपूर भी नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर के साथ इसके कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, 'वो दिन गए जब फैंस अपना प्यार और प्रशंसा इस बच्ची की तरह जाहिर करते थे। इतनी कृतज्ञता से भरी।। बस उसकी अभिव्यक्ति को देखें। अब ये सिर्फ एक इमोजी है। अगर तुम्हारी किस्मत अच्छी रही तो।' इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन सूट-बूट पहने हुए नजर आ रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी बहुत जल्द 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'चेहरे' में नजर आने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र में अमिताभ संग रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।