फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan daughter shweta bachchan nanda father in law rajan nanda passes away

अमिताभ बच्चन के समधी राजन नंदा का निधन, गुरुग्राम में ली आखिरी सांस

Mon, 06 Aug 2018 09:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan daughter shweta bachchan nanda father in law rajan nanda passes away

देश के मशहूर बिजनेसमैन और एस्कॉर्टस ग्रुप के चेयरमैन राजन नंदा का निधन हो गया है। आपको बता दें कि राजन नंदा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के समधी और उनकी बेटी श्वेता नंदा के ससुर थे। खबर है कि रविवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनकी मौत हो गई।। प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदा की कंपनी ट्रैक्टर और दूसरे कृषि उपकरण बनाती है। राजन नंदा के परिवार में उनकी पत्नी ऋतु नंदा, बेटा निखिल नंदा, बहु श्वेता बच्चन और बेटी नताशा हैं। राजन के बेटे निखिल अमिताभ बच्चन के दामाद हैं।

विज्ञापन

amitabh bachchan daughter shweta bachchan nanda father in law rajan nanda passes away

इस बारे में सबसे पहले ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों को जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ही राजन नंदा की फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। रिद्धिमा कपूर साहनी ने लिखा- आप हमेशा महान थे और रहेंगे। आपके प्यार के लिए धन्यवाद। आपको बहुत मिस करेंगे अंकल। RIP राजन अंकल। आपको बता दें कि राजन नंदा ऋषि कपूर के जीजा भी थे। इसके कुछ ही देर बाद अमिताभ बच्चन ने दो फैंस के ट्वीट को रीट्वीट किया। 

You were are & will always remain a legend! Thank you for all the love always - will miss you so much uncle - until we meet again RIP uncle Rajan

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahniofficial) on





 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed