फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan crowned greatest bollywood star in UK poll

अमिताभ फर्स्ट, दिलीप कुमार सेकेंड और शाहरुख थर्ड

Sat, 27 Jul 2013 01:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 27 Jul 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan crowned greatest bollywood star in UK poll

भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ब्रिटेन में कराए गए एक सर्वेक्षण में अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानतम स्टार बताया गया है। लोकप्रियता की इस सूची में दिलीप कुमार दूसरे और शाहरुख खान तीसरे नंबर पर आए हैं।

विज्ञापन


ब्रिटिश एशियाई साप्ताहिक समाचारपत्र ‘ईस्टर्न आई’ में प्रकाशित सर्वेक्षण ‘बॉलीवुड के 100 महानतम स्टार’ की सूची में प्रशंसकों और फिल्म जगत के लोगों ने सबसे ज्यादा वोट अमिताभ के पक्ष में दिए हैं।
विज्ञापन


अमिताभ को यह लोकप्रियता उनकी कई हिट फिल्मों के अलावा उन्हें द्वारा होस्ट किए गए चर्चित टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की वजह से मिली है। एक चरित्र अभिनेता के रूप में अमिताभ बच्चन की दूसरी फिल्मी पारी भी हिट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची में दूसरे नंबर पर दिलीप कुमार रहे हैं। इसके बाद तीसरा नंबर रोमांस किंग के नाम से मशहूर शाहरुख खान का रहा है। अभिनेत्रियों में पहला और सूची में चौथा स्थान  माधुरी दीक्षित को मिला।

पांचवे स्थान पर रहे शोमैन राज कपूर रहे हैं। इसके बाद कि लोकप्रियता सूची में क्रमश: नर्गिस, देवानंद, वहीदा रहमान, राजेश खन्ना और श्रीदेवी का नंबर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed