Amitabh Bachchan: ट्विटर पर अमिताभ बच्चन से हो गई एक भूल, माफी मांगने के बाद भी आ गए ट्रोल्स के निशाने पर
बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें वह कुछ गलती कर बैठे थे। अब बिग बी ने ट्वीट पर माफी मांगी, लेकिन वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहते हैं। लेकिन अब बिग बी ने एक बहुत बड़ी भूल कर दी है, जिसके लिए उन्होंने फैंस से माफी भी मांगी है। बिग बी के माफी मांगने के बाद कुछ लोग उन्हें मजाकिया अंदाज में रिप्लाई कर रहे हैं, तो उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।
दरअसल, बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें वह कुछ गलती कर बैठे थे। जब बिग बी को अपनी गलती का अहसास हुआ, तो उन्होंने शनिवार को देर रात ट्वीट पर माफी मांगी, लेकिन वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। बिग बी ने माफी मांगते हुए लिखा, 'T4515 एक बड़ी गलती, T 4514 के बाद मेरे सभी पिछले ट्विट गलत हो गए हैं। T 5424,5425,5426,4527, 5428, 5429, 5430 .. सभी गलत हैं .. उन्हें T4515,4516,4517,4518,4519 4520,452 होना चाहिए था। माफी।'
T 4515 - A HORRIBLE ERROR !
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 7, 2023
all my T numbers have gone wrong right from the last right one T 4514 ..( this is correct ) .. everything after is wrong ..
T 5424,5425,5426,4527, 5428, 5429, 5430 .. all wrong ..
they should be
T4515,4516,4517,4518,4519 4520,4521
APOLGIES !! 🙏
अभिनेता के इस ट्वीट पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'स्पष्टीकरण के लिए धन्यवाद सर। मैं वास्तव में चिंतित था क्योंकि ऑर्डर गलत हो गया था और इसके कारण मेरी बैलेंस शीट का मिलान नहीं हो रहा था', तो दूसरे ने कहा,'इसे बताने के लिए धन्यवाद सर। मैं सो नहीं पा रहा था।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मार्केट क्रैश करेगा कल अब!' इसी बीच अमिताभ के पोस्ट में 'अपॉलिजी' की स्पेलिंग गलत होने पर एक यूजर ने मजाक में कहा, 'सर अपॉलिजी की स्पेलिंग गलत है, कृपया इसे टी 4516 में सुधार लें।'
Janhvi Kapoor: जूनियर NTR के साथ फिल्म के लिए जान्हवी ने बढ़ाई फीस, रश्मिका मंदाना से ज्यादा की डिमांड
बता दें कि अमिताभ बच्चन हाल ही में 'गुडबाय' फिल्म में नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। वहीं, वह जल्द 'आदिपुरुष' में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, वह प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ 'प्रोजेक्ट के' में भी दिखाई देंगे।
Shilpa Shirodkar: मोटापे के कारण नहीं मिलता था काम, लोग उड़ाते थे मजाक, शिल्पा शिरोडकर का छलका दर्द